फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bettiah bihar news Ambulance truck stuck passenger train stopped for 20 minutes today news in hindi

Bihar News: रेलवे फाटक बना मुसीबत का केंद्र, एंबुलेंस-ट्रक फंसे; 20 मिनट तक थमी सवारी गाड़ी

Sat, 27 Dec 2025 02:53 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Dec 2025 02:53 PM IST
सार

Bettiah News: पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर साफ कर दी। एक ओर एम्बुलेंस, दूसरी ओर गन्ना लदा भारी ट्रक दोनों फाटक के बीच फंस गए।

विज्ञापन
Bettiah bihar news Ambulance truck stuck passenger train stopped for 20 minutes today news in hindi
जाम मे फसा एंबुलेंस और ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी चंपारण जिले के गौनाहा रेलवे फाटक पर शनिवार की सुबह ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर साफ कर दी। एक ओर एम्बुलेंस, दूसरी ओर गन्ना लदा भारी ट्रक दोनों फाटक के बीच फंस गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और पूरा इलाका जाम में तब्दील हो गया। इसी अव्यवस्था के कारण सवारी गाड़ी करीब 20 मिनट तक फाटक पर खड़ी रही।

विज्ञापन


हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों को समझ ही नहीं आ रहा था कि रास्ता कैसे खुले। हालांकि एम्बुलेंस में उस समय कोई मरीज नहीं था, लेकिन लोगों का कहना था कि यदि इसमें मरीज होता तो एक जान भी जा सकती थी। यही सोचकर स्थानीय लोग सहमे और गुस्से में नजर आए। स्थानीय निवासी नागेंद्र मौर्य, विकास कुमार, निर्मल शर्मा सहित कई लोगों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें: पटना साहिब पहुंचे राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर टेका माथा 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौनाहा रेलवे फाटक पर गेटमैन नही होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न होती रहती है। ट्रेन गुजरने के समय हालात इतने खराब हो जाते हैं कि ट्रेन के ड्राइवर को खुद नीचे उतरकर सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों को रोकना पड़ता है। जब तक रास्ता साफ होता है, तब तक ट्रेन 10 से 15 मिनट तक वहीं खड़ी रहती है। लोगों का कहना है कि यह रोजमर्रा की समस्या बन चुकी है। स्कूल जाने वाले बच्चे, मरीजों को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ियां और काम पर जाने वाले लोग सभी को इस अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि अगर समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है। नागरिकों ने रेलवे प्रशासन से भावुक अपील करते हुए कहा कि गौनाहा सहित सभी रेलवे फाटकों पर स्थायी गेटमैन की बहाली की जाए। ताकि न केवल जाम की समस्या खत्म हो, बल्कि लोगों की जान भी सुरक्षित रह सके। गौनाहा रेलवे फाटक आज एक बार फिर सवाल बनकर खड़ा हैकिसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही क्या प्रशासन जागेगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed