फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   10-year-old student killed after being hit by a truck; two sisters injured Motihari Bihar News

Bihar News: ट्रक की चपेट में आने से 10 साल के हिमांशु की मौत, दो बहनें घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम की

Sun, 23 Aug 2026 06:29 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 06:29 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के चकिया में अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि उसकी दोनों बहनें घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया-केसरिया मुख्य सड़क पर टायर जलाकर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात बाधित रखा। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
10-year-old student killed after being hit by a truck; two sisters injured Motihari Bihar News
हादसे के बाद घटना स्थल पर जमा भीड़

विस्तार

पूर्वी चंपारण के चकिया-केसरिया रोड स्थित शीतलपुर बाजार के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार 10 वर्षीय छात्र हिमांशु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी दोनों बहनें डेजी और गुड़िया घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने चकिया-केसरिया मुख्य पथ पर टायर जलाकर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रखा।

विज्ञापन

बताया जाता है कि कोयला बेलवा वार्ड निवासी लखिन्द्र प्रसाद यादव का पुत्र हिमांशु चकिया के सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। वह शनिवार को अपनी दोनों बहनों के साथ स्कूटी से स्कूल से घर लौट रहा था। शीतलपुर बाजार के पास अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क की ओर आ गया। ट्रक को सामने आता देख स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान हिमांशु ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

हादसे में दोनों बहनें भी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात रोक दिया और वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग की। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका।

इधर, हिमांशु की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां बबीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के इकलौते नौनिहाल की मौत से कोयला बेलवा में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

हादसे के बाद घटना स्थल पर जमा भीड़

हादसे के बाद घटना स्थल पर जमा भीड़

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed