{"_id":"5c3a9983bdec22739c3fcda2","slug":"muzaffarpur-shelter-home-cbi-arrested-one-more-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर शेल्टर होम : सीबीआई ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरपुर शेल्टर होम : सीबीआई ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया
Sun, 13 Jan 2019 07:20 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 13 Jan 2019 07:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुजफ्फरपुर आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की अहम सहयोगी मधु उर्फ शाइस्ता परवीन के एक करीबी रिश्तेदार विक्की को शनिवार को गिरफ्तार किया। यहां की एक विशेष पोक्सो अदालत ने शुक्रवार को मधु को 48 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में भेजा था।
विज्ञापन
पुलिस ने ‘स्वधार गृह’ से 11 महिलाओं और चार बच्चों की रहस्यमय गुमशुदगी के सिलसिले में यहां महिला थाने में पिछले साल छह जून को दर्ज की गयी प्राथमिकी के संबंध में मधु की हिरासत की मांग की थी। स्वाधार गृह (आत्मनिर्भर महिलाओं का आश्रय गृह) का संचालन ठाकुर की एनजीओ के हाथों में था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार विक्की की गिरफ्तारी के साथ ही सीबीआई आश्रय गृह सेक्स स्कैंडल में अबतक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि विक्की का काम मधु को आश्रय गृह ले जाना और वहां से लाना था। वह उसका करीबी रिश्चतेदार है और उसी के साथ रहता था । मधु की सभी गतिविधियों में विक्की की संलिप्तता पायी गयी है। विक्की को रविवार को विशेष पोक्सो अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
यह स्कैंडल पिछले साल मई में सामने आया था जब राज्य के समाज कल्याण विभाग ने मुम्बई के टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंसेज की सोशल ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी। रिपोर्ट में बालिका गृह में रहने वाली बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने की बात कही गयी थी।