फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur motiabind operation negligence case centre seek reports

मुजफ्फरपुर अखफोड़वा कांड: आइजीआइएमएस में नौ मरीज भर्ती, केंद्र ने राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट

Sat, 04 Dec 2021 11:15 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Sat, 04 Dec 2021 11:15 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में हुए मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद अभी तक 15 लोगों की आंखें निकाली जा चुकी, वहीं, कई लोगों की रोशनी जा चुकी है। शुक्रवार को 9 लोगों को पटना के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
muzaffarpur motiabind operation negligence case centre seek reports
आईजीआईएमएस पटना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल में मोतियाबिंद ऑपरेशन में हुई घोर लापरवाही के बाद रोशनी गवाने वाले नौ मरीजों को आईजीआईएमएस पटना में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को  स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और पीड़ित लोगों की आंखों की रोशनी बचाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। मंगल पांडेय ने कहा कि हर मरीज को बेहतर और अत्याधुनिक इलाज मुहैया करवाया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी आईजीआईएमएस पहुंच कर इलाज का जायजा लिया। वहीं, विपक्ष में स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ आक्रोश है। 

विज्ञापन


इस बीच मुजफ्फरपुर में स्थानीय नेत्र अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर और दवा की दुकान सील कर दी गई है। पूर्वी मुजफ्फरपुर की अतिरिक्त एसडीएम मनीषा कहती हैं, ''आज आदेश के मुताबिक ऑपरेशन थिएटर और दुकान को सील कर दिया गया है।''
विज्ञापन


मुजफ्फरपुर अंखफोड़वा कांड पर राबड़ी देवी ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की। विधानपरिषद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राबड़ी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर सीधा हमला बोला और उनका इस्तीफा मांगा। राबड़ी ने आरोप लगाया कि अभी तक सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। राबड़ी ने ये भी मांग की है कि इस कांड की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च स्तरीय जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने राज्य सरकार से मांगा जवाब
मुजफ्फरपुर आई अस्पताल में मोतियाबंद का मामला दिल्ली तक पहुंच चुका है। केंद्र ने राज्य सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्वास्थ्य विभाग को यह बताने को कहा है कि यह घटना कैसे हुई, इसमे कितने पीड़ित हुए है और राज्य सरकार उनके इलाज के लिए क्या कर रही है? केंद्र को रिपोर्ट देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मुजफ्फरपुर जाकर आई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया व एसकेएमसीएच में भर्ती रोगियों से बातचीत की।  अस्पताल से लिये गये सैंपलों की जांच रिपोर्ट अब तक नही मिली है। सूत्रों का कहना है कि केंद्र सरकार को सोमवार या मंगलवार को पूरी स्थिति की रिपोर्ट भेज दी जायेगी.


राबड़ी देवी ने मांगा इस्तीफा
मुजफ्फरपुर अंखफोड़वा कांड पर राबड़ी देवी ने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की।। विधानपरिषद के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन राबड़ी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर सीधा हमला बोला और उनका इस्तीफा मांगा। राबड़ी ने आरोप लगाया कि अभी तक सरकार ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। राबड़ी ने ये भी मांग की है कि इस कांड की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उच्च स्तरीय जांच कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed