फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur double murder retired pnb cashier wife killed cctv clue

Bihar: घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कैशियर और पत्नी की निर्मम हत्या, CCTV से ऐसे खुला राज

Mon, 20 Jul 2026 09:48 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 09:48 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कैशियर और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। बेटे ने सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को देखने के बाद पड़ोसी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
muzaffarpur double murder retired pnb cashier wife killed cctv clue
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में सोमवार को डबल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बेटे ने सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को घर में घुसते देखा, जिसके बाद उसने पड़ोसी को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन


रिटायर्ड बैंक कैशियर और पत्नी को बनाया निशाना
मृतक पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर के पद से सेवानिवृत्त थे। बदमाश घर में घुसे और चाकू से कई वार कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने दोनों के मुंह पर टेप बांध दिया और गले में गमछा लपेटकर हत्या किए जाने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


अलग-अलग मंजिलों पर मिले पति-पत्नी के शव
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड बैंक कर्मी का शव पहली मंजिल पर मिला, जबकि उनकी पत्नी का शव दूसरी मंजिल पर बरामद हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी


CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग, जांच में जुटी पुलिस
बेटे द्वारा सीसीटीवी फुटेज में संदिग्धों को देखने के बाद पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

घटनास्थल पर क्या मिला?
पूरे मामले में एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि घर में घुसकर दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में किरायेदार भी संदेह के दायरे में है और उससे सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से दस्ताने समेत कुछ अन्य सामग्री भी बरामद की गई है, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed