फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   samrat choudhary flags off somnath darshan special train from patliputra station

Bihar News: 1100 श्रद्धालुओं को लेकर सोमनाथ के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 20 Jul 2026 05:30 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

Somnath Darshan Train: बिहार के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमनाथ दर्शन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 1100 श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं की विशेष व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
samrat choudhary flags off somnath darshan special train from patliputra station
सोमनाथ दर्शन स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमनाथ दर्शन स्पेशल ट्रेन को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष ट्रेन के जरिए बिहार के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए। ट्रेन के रवाना होने के दौरान स्टेशन परिसर 'हर-हर महादेव' और 'जय सोमनाथ' के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी विशेष ट्रेनों के संचालन से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इससे देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों तक आम लोगों की पहुंच और आसान बनेगी।
विज्ञापन


'आस्था के साथ संस्कृति से भी जोड़ती हैं धार्मिक यात्राएं'
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक यात्राएं केवल आस्था का विषय नहीं हैं, बल्कि देश की सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपरा से लोगों को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दोपहर करीब तीन बजे पाटलिपुत्र जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 1100 श्रद्धालु करेंगे सोमनाथ धाम के दर्शन
इस विशेष यात्रा में बिहार के करीब 1100 श्रद्धालु सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए शामिल हुए हैं। श्रद्धालुओं के पंजीकरण की व्यवस्था दोपहर 12 बजे से की गई थी। ट्रेन के संचालन और यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर विशेष तैयारियां की गईं। यह यात्रा सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।

बिहार और गुजरात सरकार ने की विशेष व्यवस्थाएं
बिहार सरकार श्रद्धालुओं की यात्रा, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है। वहीं, गुजरात सरकार भी सोमनाथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं के स्वागत, आवास और स्थानीय परिवहन की व्यवस्था करेगी। सरकार ने भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस तरह की पहल जारी रखने की बात कही।


यह भी पढ़ें: मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा में 87 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, निशांत कुमार का विशेष स्वागत

श्रद्धालुओं के उत्साह से गूंजा स्टेशन परिसर
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्ति के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए अपनी यात्रा शुरू की। स्टेशन पर श्रद्धालुओं के चेहरों पर उत्साह और श्रद्धा का विशेष माहौल देखने को मिला। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed