Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur-civil-court-undertrial-escapes-after-slipping-handcuffs

बिहार: पुलिस की सुरक्षा में सेंध! नाबालिग के अपहरण का आरोपी कोर्ट से फरार, हथकड़ी सरकाकर पुलिस को दिया चकमा

Fri, 27 Nov 2026 06:13 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Fri, 27 Nov 2026 06:13 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट परिसर से शुक्रवार को एक बंदी हथकड़ी सरकाकर पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया। आरोपी मिंटू कुमार मलिक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

विज्ञापन
muzaffarpur-civil-court-undertrial-escapes-after-slipping-handcuffs
बंदी हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट से शुक्रवार की शाम एक बंदी हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। आरोपी को साहेबगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फरार बंदी की पहचान मिंटू कुमार मलिक के रूप में हुई है। वह जिले के पारू थाना क्षेत्र के रामपुर केशों मालही गांव का रहने वाला है और एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी था। कोर्ट परिसर से बंदी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

साहेबगंज थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकाते हुए फरार हो गया। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

बंदी के फरार होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद स्थानीय पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और उसकी खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना
कोर्ट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राजू कुमार ने बताया कि वह अपनी दुकान पर थे। इस दौरान कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग और अधिवक्ता मौजूद थे। तभी उन्होंने देखा कि एक पुलिसकर्मी बंदी को लेकर जा रहा था। इसी दौरान बंदी हथकड़ी सरकाकर पुलिस को चकमा देते हुए भाग गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिसकर्मी उसकी तलाश में लग गए, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।


ये भी पढ़ें- बिहार: पहले गला दबाया, फिर पंखे से लटकाया शव? नवविवाहिता की मौत पर पिता ने उठाए सवाल; जांच रिपोर्ट का इंतजार

अपहरण के मामले में था आरोपी
इस पूरे मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में आरोपी को गुरुवार को पारू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा था। इसी दौरान वह हथकड़ी सरकाकर फरार हो गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका।

थाना प्रभारी ने बताया कि फरार बंदी की तलाश की जा रही है। उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed