फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   murder accused shares dais with nitish, arrested later

नीतीश के मंच पर हत्या आरोपी, हुई किरकिरी

Sun, 06 Apr 2014 07:59 AM IST
Updated Sun, 06 Apr 2014 07:59 AM IST
विज्ञापन
murder accused shares dais with nitish, arrested later

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गया की एक चुनावी रैली में एक हत्या आरोपी के साथ मंच साझा करके शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

विज्ञापन


मंच पर हत्या के एक मामले में आरोपी और गया नगरपालिका का पूर्व पार्षद जावेद खान मुख्यमंत्री के साथ बैठा था। खान के खिलाफ गया की एक अदालत की ओर से जारी गिरफ्तारी वारंट की तामील होनी थी।

यह वारंट पिछले साल दिसंबर में ही जारी हुआ था। खान नीतीश की चुनावी रैली की अध्यक्षता कर रहा था। पिछले साल अप्रैल में एक प्रॉपर्टी डीलर नौशाद खान की हत्या में वह वांछित था।

विज्ञापन

पुलिस ने रैली खत्म होने के बाद किया गिरफ्तार

murder accused shares dais with nitish, arrested later

रैली खत्म होते ही खान का मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करना चर्चा का विषय बन गया। लिहाजा भगोड़े खान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और शाम को उसे पकड़ लिया गया।

सभा में मुख्यमंत्री ने खान को भी संबोधित किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट के के सिंह की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विपक्षियों ने साधा निशाना

murder accused shares dais with nitish, arrested later

इस मामले ने मुख्यमंत्री को विपक्षी दलों का निशाना बना दिया। मुख्यमंत्री को निशाना बनाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और नवादा से पार्टी उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने राज्य में कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति पर चिंता जाहिर की।

हालांकि वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने सरकार का यह कह कर बचाव किया कि जैसे ही मामले का पता चला खान को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कानून तोड़ने वालों के प्रति सरकार के सख्त रवैये को जाहिर करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed