फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Walipur double murder: Main shooter Saif Qureshi arrested from Maner

वलीपुर दोहरा हत्याकांड : मुख्य शूटर सैफ कुरैशी मनेर से गिरफ्तार, पांच लाख की सुपारी में की गई थी हत्या

Mon, 28 Jul 2025 05:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 05:53 PM IST
सार

Bihar: जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका सैफ कुरैशी की थी। उसे पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई गई थी। सुपारी की यह रकम बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधी राजवीर के निर्देश पर तय की गई थी।

विज्ञापन
Walipur double murder: Main shooter Saif Qureshi arrested from Maner
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र स्थित वलीपुर गांव में 17 जून की रात हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार चल रहे मुख्य शूटर मोहम्मद सैफ कुरैशी को एसटीएफ ने पटना जिले के मनेर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सैफ कुरैशी को लखीसराय लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसडीपीओ शिवम कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 17 जून की रात अज्ञात अपराधियों ने वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन कुमार और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दोहरी हत्या के बाद इलाके में तनाव और सनसनी फैल गई थी।

विज्ञापन

मामले में मृतक मुखिया चंदन कुमार की पत्नी पल्लवी कुमारी के बयान पर पिपरिया थाना में सात नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही शूटर धीरज सिंह और महादेव सिनेमा के मैनेजर रमाकांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  जंगल से चरवाहे का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

जांच के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि इस हत्याकांड में मुख्य भूमिका सैफ कुरैशी की थी। उसे पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या करवाई गई थी। सुपारी की यह रकम बेउर जेल में बंद कुख्यात अपराधी राजवीर के निर्देश पर तय की गई थी।

एसडीपीओ ने बताया कि सैफ कुरैशी पर लखीसराय के अलावा पटना जिले में भी कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों और इससे जुड़े सफेदपोश लोगों की भी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया  जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed