फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Swami Niranjanananda is preparing a yoga plan for players, know what will be special?

Bihar: खिलाड़ियों के लिए योगासन योजना तैयार कर रहे स्वामी निरंजनानंद, जानें क्या होगा खास?

Mon, 02 Jun 2025 08:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 08:29 PM IST
सार

मुंगेर के प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ के परमाचार्य योगगुरु पद्मभूषण स्वामी निरंजनानंद जी बिहार के खिलाड़ियों के लिए खास योगासन की योजना बना रहे हैं। 

विज्ञापन
Swami Niranjanananda is preparing a yoga plan for players, know what will be special?
मुंगेर के परमाचार्य योगगुरु पद्मभूषण स्वामी निरंजनानंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध बिहार योग विद्यालय विश्व योग पीठ, मुंगेर के परमाचार्य योगगुरु पद्मभूषण स्वामी निरंजनानंद बिहार के खिलाड़ियों के लिए विशेष योगासन योजना बना रहे हैं। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण ने बताया कि मुंगेर में स्वामी निरंजनानंद जी से हुई बैठक में उन्होंने इस योजना के लिए स्वीकृति प्राप्त की है।
विज्ञापन


खेलों में योगासन के फायदे
स्वामी निरंजनानंद द्वारा तैयार की जा रही योजना में यह ध्यान रखा जाएगा कि कौन सा योगासन किस खेल में मददगार होगा। साथ ही प्राणायाम से खिलाड़ियों को खेल के पहले और दौरान मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। महिला खिलाड़ियों के मासिक धर्म के दौरान उपयोगी योगासन भी योजना में शामिल होंगे। इसके अलावा खेल में हार के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से वापसी में सहायक योगासन भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार में योग और खेल का नया संगम
बिहार पहली बार योग और खेल को मिलाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को बेहतर बनाने वाला राज्य बनेगा। यह कार्य स्वामी निरंजनानंद जी के मार्गदर्शन में बिहार स्कूल ऑफ योगा, मुंगेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा।

विश्व योग दिवस पर विशेष योग सप्ताह
21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में 16 से 21 जून तक स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से खिलाड़ियों के लिए विशेष योग सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान स्वामी निरंजनानंद की तैयार योजना के अनुसार योगाभ्यास का आयोजन होगा। बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इन योगासनों पर आधारित एक उच्चस्तरीय वीडियो तैयार किया जाएगा। इसका लिंक देश भर के खिलाड़ी देख सकेंगे और अपनी खेल क्षमता बढ़ाने के लिए इसका लाभ उठा सकेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed