फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Shravani Mela 2025: Lakhisarai administration's gift to Kanwariyas, will get relief from toll tax and license

श्रावणी मेला 2025: कांवड़ियों को लखीसराय प्रशासन का तोहफा, टोल टैक्स और लाइसेंस फीस से मिलेगी राहत

Sat, 12 Jul 2025 05:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखीसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर लखीसराय जिला प्रशासन ने कांवड़ियों को बड़ी राहत देते हुए टोल टैक्स, प्रवेश शुल्क और व्यापारिक लाइसेंस फीस से पूरी तरह छूट देने की घोषणा की है। यह नियम 11 जुलाई से 9 अगस्त तक लागू रहेगा। 

विज्ञापन
Shravani Mela 2025: Lakhisarai administration's gift to Kanwariyas, will get relief from toll tax and license
श्रावणी मेला 2025 में कांवरियों को लखीसराय प्रशासन की बड़ी राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावणी मेला 2025 के पावन अवसर पर लखीसराय जिला प्रशासन ने कांवड़ियों को बड़ी राहत देते हुए कई अहम सुविधाओं की घोषणा की है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 11 जुलाई से 9 अगस्त तक चलने वाली कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को टोल टैक्स, प्रवेश शुल्क या किसी प्रकार की लाइसेंस फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन


लखीसराय जिलाधिकारी मितलेश मिश्र ने स्पष्ट किया कि यह आदेश पूरे जिले में लागू रहेगा और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा। डीएम ने कहा कि इस दौरान किसी भी कांवरिया वाहन से टोल टैक्स या किसी दुकान से व्यापारिक शुल्क नहीं वसूला जाएगा। उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि प्रतिवर्ष श्रावणी मेले में लाखों की संख्या में कांवड़ियों सुल्तानगंज से जल लेकर बाबाधाम, देवघर तक की कठिन पदयात्रा करते हैं और लखीसराय इस यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल

प्रशासन द्वारा यह भी बताया गया है कि मेला क्षेत्र में शांतिपूर्ण और भक्तिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए निगरानी टीम तैनात रहेगी, जो यह सुनिश्चित करेगी कि न तो कांवरियों को परेशान किया जाए और न ही दुकानदारों पर अनावश्यक दबाव डाला जाए। श्रद्धालुओं और स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे यात्रा अधिक सुगम और व्यवस्थित होगी। जिले में श्रावणी मेला को लेकर तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं, और यह निर्णय निश्चित रूप से प्रशासन की संवेदनशीलता और धार्मिक भावना के प्रति सम्मान को दर्शाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed