फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: Threat to blow up Patna airport with a bomb again, Police-Cyber Cell engaged in investigation

Bihar News: पटना एयरपोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, देर रात मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस-साइबर सेल

Sat, 12 Jul 2025 12:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 12 Jul 2025 12:08 PM IST
सार

Patna News: एयरपोर्ट डायरेक्टर को शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें धमकी दी गई थी। मेल का स्रोत मेल आईडी बताया गया है। जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली, हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar News: Threat to blow up Patna airport with a bomb again, Police-Cyber Cell engaged in investigation
पटना एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी में एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन समेत पूरे परिसर को उड़ाने की बात कही गई, जिससे देर रात प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

 
एयरपोर्ट डायरेक्टर को शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे एक मेल प्राप्त हुआ, जिसमें धमकी दी गई थी। मेल का स्रोत pk_nawas@outlook.com बताया गया है। जैसे ही यह सूचना एयरपोर्ट प्रशासन को मिली, बम स्क्वायड और सुरक्षा बलों को तुरंत अलर्ट किया गया, और हवाई अड्डे के चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: तलाकशुदा महिला के छह साल के बेटे के साथ पड़ोसी ने किया गंदा काम, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम धमकी मूल्यांकन समिति (BTAC) की बैठक शुक्रवार रात 10:05 बजे बुलाई। यह बैठक पटना एयरपोर्ट के प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। लगभग एक घंटे की समीक्षा के बाद रात 11 बजे समिति ने इस धमकी को 'गैर-विशिष्ट' करार दिया, लेकिन सभी हितधारकों को सतर्क रहने और आवश्यक सुरक्षा उपायों को सख्ती से अपनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 
एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से हवाई अड्डा थाने में इस संबंध में केस दर्ज कराया गया है। इसके बाद पटना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद ली जा रही है, ताकि मेल भेजने वाले की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें- Bihar News: खगड़िया में युवक की निर्मम हत्या, शादी समारोह से लौट रहा था, अपराधियों ने नंगा कर मारी गोली
 
गौरतलब है कि इससे पहले 30 जून को भी पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, हालांकि उस वक्त भी सुरक्षा जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई थी। एक बार फिर इस तरह की धमकी ने एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed