फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   More than 6 women burnt after coming in contact with high tension wire

Bihar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 से ज्यादा महिलाएं झुलसी, इलाज के लिए सभी अस्पताल में भर्ती

Thu, 22 Feb 2024 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Feb 2024 04:54 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में आज उस वक्त बड़ा हादसा हो गया, जब बिजली का हाई टेंशन तार गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं इसकी चपेट में आ गई। करंट की चपेट में आने से सभी महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई। 
 

विज्ञापन
More than 6 women burnt after coming in contact with high tension wire
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 6 से ज्यादा महिलाएं झुलसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव की है। सभी घायल महिलाओं को इलाज के लिए आनन फानन में एंबुलेंस से बखरी पीएचसी भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मोहनपुर गांव में दोपहर करीब 2:00 बजे शिव चर्चा का सत्संग कार्यक्रम चल रहा था, तभी सत्संग स्थल के ऊपर से गुजर रहा 11000 वोल्ट का हाईटेंशन तार गलकर नीचे गिर गया। वहीं बिजली की तार गिरते ही चारों तरफ चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन


बेहतर इलाज के अस्पताल में भर्ती
लोगों ने बताया कि बिजली विभाग को हाईटेंशन तार गिरने और महिला को झुलसने की जानकारी बखीर थाना पुलिस के द्वारा दी गई है। सूचना पर पहुंची बखरी पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को पीएचसी लेकर गई, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


ये हुए घायल
फिलहाल सभी घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। सभी घायल महिला की पहचान विभा देवी 40, सुशीला देवी 35, चंद्रभूषण चौधरी मोहनपुर, रानी कुमारी 20 पिता चंद्रभूषण चौधरी मोहनपुर, गायत्री देवी 65 वर्ष परमेश्वर महतो उदयपुर, रंजु देवी 45 निरंजन चौधरी मोहनपुर, कलावती 70 गुड्डू महतो उदयपुर, उमा देवी 60, गौरी साहु गंगरहौ, अहिल्या देवी 60 स्वर्गीय महेन्द्र ठाकुर बुधौरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed