{"_id":"67f7b479ef57221406045175","slug":"lakhisarai-news-student-kidnapped-from-the-middle-of-the-road-in-lakhisarai-rescued-by-police-after-8-hours-munger-news-c-1-1-noi1374-2819326-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बीच सड़क से छात्र का अपहरण, पुलिस ने आठ घंटे बाद छुड़ाया, ये रहा पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बीच सड़क से छात्र का अपहरण, पुलिस ने आठ घंटे बाद छुड़ाया, ये रहा पूरा मामला
Thu, 10 Apr 2025 06:17 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 06:17 PM IST
सार
Bihar Crime News: अपहरण मामले के प्रेम-प्रसंग में दो लड़की के भागने की बात सामने आने और परिजनों द्वारा कानून को अपने हाथ में लेने पर एसपी अजय कुमार ने कहा, यदि समय रहते परिजन पुलिस के संपर्क में आते तो इस तरह की बात सामने न आती।
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीसराय नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरंजन रोड स्थित दक्ष हॉस्पिटल के पास से बुधवार रात चार-पांच की संख्या में बदमाशों द्वारा एक बाइक सवार युवक का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया था। मामला सीसीटीवी में भी कैद हो गया था, जिसकी सूचना मिलते ही एसपी अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में टाउन थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई और अपहृत युवक की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
वहीं, शहर में भी नाकेबंदी कर दी गई। घटना के महज दो घंटे के अंदर पुलिस ने अपहरण में उपयोग किए गए कार सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। उसके बाद लगातार छापेमारी कर कांड के सात से आठ घंटे के अंदर पुलिस ने अपहृत युवक को न सिर्फ सकुशल बरामद कर लिया। बल्कि कांड को अंजाम देने में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: संदिग्ध परिस्थिति में दामाद की ससुराल में मौत, मृतक की मां ने कहा- गर्दन में बेल्ट लगाकर मार डाला
विज्ञापन
क्या है मामला?
इस संबंध में टाउन थाना में एक प्रेस वार्ता कर एसपी अजय कुमार ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि टाउन थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला निवासी नरेश कुमार उर्फ विनोद कुमार मंडल के पुत्र अंशु कुमार को बुधवार रात मारपीट कर अपहरण कर कार सवार चार-पांच की संख्या में अज्ञात व्यक्ति सहित रवि वर्मा एवं सूरज वर्मा द्वारा ले जाया गया। इस संबंध में कांड संख्या 180/25 दर्ज करते हुए एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। वहीं, उनके निर्देश पर पूरे शहर में सघन छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में अपहरणकर्ता रवि वर्मा को कांड में प्रयुक्त किए गए स्लेटी कलर की कार डब्ल्यूबी6 एफ4461 के साथ गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें: नेशनल हाइवे-27 पर ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पिता और पुत्र की मौत, पड़ोसी गंभीर जख्मी
वहीं, छापेमारी के क्रम में पकड़े गए रवि कुमार वर्मा द्वारा बताया गया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री एवं उनके भाई सुनील वर्मा की पुत्री बुधवार सुबह 10 बजे से ही गायब थी, जिसकी खोजबीन एवं स्थानीय मोहल्ले के लोगों से किया गया तो जानकारी मिली कि संतर मोहल्ला के अंशु कुमार के संपर्क में उनकी पुत्री व भतीजी थी। अंशु कुमार का साथी धर्मरायचक निवासी रोशन कुमार उनकी पुत्री को भगाने में शामिल है।
अंशु को पकड़कर लड़की के परिजन बन गए अपहरणकर्ता
अपनी पुत्री और भतीजी की वापसी चाहने के कारण रवि वर्मा पुलिस को बिना सूचना दिए ही वे अपने भाई एवं दोस्तों के साथ मिलकर अंशु का अपहरण कर ले गया था, जिसे अपने दोस्त अफताब व चंदन कुमार को सौंपकर पुन: धर्मरायचक के रोशन कुमार को उठाने के लिए जा रहा था। पुलिस ने घेरकर गाड़ी सहित पकड़ लिया। एसपी ने बताया कि रवि वर्मा ने अपहृत अंशु की बाइक की चाबी भी अपने पास रख लिया था। ताकि अंशु उन लोगों के चंगुल से भाग न जाए। एसपी ने बताया कि तकनीकी शाखा के सहयोग से आसचूना संकलन करते हुए किऊल थानाध्यक्ष के सहयोग से छापेमारी कर वृंदावन गांव से मो. अफताब को पकड़ा गया तथा एसडीपीओ के नेतृत्व में पूछताछ कर पथला गांव अपहृत अंशु कुमार को एक बंद कमरे से बरामद करने के साथ ही अन्य पांच अभियुक्तों को पकड़ा गया। वहीं, दो अन्य चिह्नित अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पांच मोबाइल भी बरामद की गई है।
यह भी पढ़ें: कार्बाइन और चार देशी कट्टा सहित 34 कारतूस जब्त, कारोबारी और गृह स्वामी फरार
अपहरण मामले में आठ लोग गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में कवैया थाना क्षेत्र के पचना रोड संसार पोखर निवासी स्व राजेंद्र प्रसाद वर्मा के 35 वर्षीय पुत्र रवि वर्मा, अखिलेश मंडल के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार उर्फ बउधू मंडल, स्व राजेंद्र वर्मा के 45 वर्षीय पुत्र सुनील प्रसाद वर्मा, रामविलास महतो के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश मंडल, अखिलेश मंडल के 20 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार, स्व राजेंद्र प्रसाद वर्मा के 23 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार सहित एक 16 वर्षीय नाबालिक किशोर के अलावा किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी मो अमजद के पुत्र मो अफताब शामिल हैं। वहीं, मामले के उद्भेदन में शामिल पदाधिकारियों में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक सह नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी, पुलिस अवर निरीक्षक सह किऊल थानाध्यक्ष विजेंद्र कुमार, नगर थाना के एसआई राजकुमार राम, दिनेश्वर सिंह, कुंदन कुमार, डायल 112 के पीटीसी सुरेश प्रसाद तकनीकी शाखा के एसआई नीतीश कुमार, तकनीकी शाखा के सिपाही विभूति कुमार सहित थाना के सशस्त्र बल एवं डायल 112 की टीम शामिल थी। एसपी ने बताया कि जिन लड़कियों के गायब होने की बात कही जा रही है, उनकी बरामदगी को लेकर भी पुलिस प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में क्या कर सकेंगे, कल ही फैसला; जन सुराज ने खुद किया ऐसा दावा