फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Saharsa 34 cartridges including carbine and four country-made pistols seized

Bihar News: कार्बाइन और चार देशी कट्टा सहित 34 कारतूस जब्त, कारोबारी और गृह स्वामी फरार

Thu, 10 Apr 2025 05:28 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 10 Apr 2025 05:28 PM IST
सार

Crime News: पुलिस ने एक बंद घर से कार्बाइन, चार देशी कट्टा और 34 कारतूस बरामद किया है। वहीं, घर की सील कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News Saharsa 34 cartridges including carbine and four country-made pistols seized
जांच करते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के लगमा में पुलिस ने एक बिना मैगजीन का कार्बाइन, कार्बाइन का दो खाली मैगजीन, चार देशी कट्टा और 34 जिंदा कारतूस बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, हथियार कारोबारी लगमा निवासी गौरव झा गांव के ही दया झा जो गांव से बाहर रहते हैं के घर में हथियार छुपाकर रख दिया था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर दया झा के भाई ललन झा ने उसे अपने घर में रख लिया, जिसकी जानकारी मिलने पर कारोबारी गौरव झा अपना हथियार लेने आया तो गौरव झा और ललन झा में कहासुनी होने लगी। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही सोनबरसा राज थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह अन्य पुलिसकर्मी के साथ छापेमारी की तो दरवाजे से चार पांच लोग भागने लगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 30 मिनट में पहुंच पायेंगे दीघा से दीदारगंज, मुख्यमंत्री ने पथ का किया लोकार्पण
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जब भागने वाले की जानकारी ली तो लोगों ने बताया कि भागने में ललन झा, गौरव झा और उसका दो सहयोगी था। गौरव और उसके सहयोगी ललन झा पर हथियार वापस करने के लिए दबाव बना रहा था। दया झा का घर बंद रहने के कारण बीडीओ को दंडाधिकारी के रूप में बुला कर घर की तलाशी ली गई तो किचेन में रखे एक लाल बैग में कार्बाइन, चार देशी कट्टा और 29 कारतूस बरामद किया गया। वहीं, ललन झा के निर्माणाधीन घर से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस सुसंगत धाराओं के तहत ललन झा एवं गौरव झा पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में क्या कर सकेंगे, कल ही फैसला; जन सुराज ने खुद किया ऐसा दावा

ये हुआ बरामद
पुलिस ने एक बिना मैगजीन का काबाईन, काबाईन का दो खाली मैगजीन, लोहे का बना एक देशी कट्टा, लोहे का बना एक बिना बैरल का देशी कट्टा, लोहे का बना एक बैरल, पिस्टल का छह मैग्जीन, पिस्टल का एक मैग्जीन, एक हरा रंग के नारियल के डिब्बा में 29 जिंदा कारतूस, एक पीला रंग के प्लास्टिक के पैकेट में पांच जिंदा कारतूस, एक लाल रंग का स्कूल बैग बरामद हुआ। पुलिस ने किसी अभियुक्त के पकड़े नहीं जाने की स्थिति में जब्ती सूची की एक प्रति घर पर चिपकाते हुए घर को विधिवत सील कर चौकीदार को सुरक्षा एवं निगरानी के लिए तैनात किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed