{"_id":"67f78ffb888e6ea1410b67c3","slug":"muzaffarpur-bihar-news-young-man-died-in-his-in-laws-house-mother-said-his-son-was-murdered-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1376-2819038-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: संदिग्ध परिस्थिति में दामाद की ससुराल में मौत, मृतक की मां ने कहा- गर्दन में बेल्ट लगाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: संदिग्ध परिस्थिति में दामाद की ससुराल में मौत, मृतक की मां ने कहा- गर्दन में बेल्ट लगाकर मार डाला
Thu, 10 Apr 2025 05:46 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 05:46 PM IST
सार
Suspicious Circumstances: संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की उसकी ससुराल में लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा दामोदरपुर में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी लाश ससुराल में मिली है। मौत की जानकारी के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या करने को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक और उसकी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था और इससे नाराज होकर महिला के मायके वालों ने ससुराल में बुलाया और सभी ने मिलकर के अब उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में की गई और वह मजदूरी का काम किया करता था। वहीं, ससुराल में पहुंचे दामाद की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और मृतक के परिजन में चीत्कार मची हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कार्बाइन और चार देशी कट्टा सहित 34 कारतूस जब्त, कारोबारी और गृह स्वामी फरार
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक सूरज कुमार की मां ने कहा कि पहले भी बेटे को लोग टॉर्चर किया करते थे।और अब बेटा को उसको पत्नी के ससुराल वालों ने पहले कॉल करके बुलाया और फिर जब सूरज ससुराल गया तो वहां के लोगों ने मारपीट किया और उसके गले में बेल्ट लगाकर उसकी हत्या कर शव को छोड़कर भाग गए। मेरे बेटे के हत्यारे को सजा मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: प्रशांत किशोर बिहार चुनाव में क्या कर सकेंगे, कल ही फैसला; जन सुराज ने खुद किया ऐसा दावा
मामले में अहियापुर थाना के प्रभारी रोहन कुमार ने बताया, एक युवक की मौत की जानकारी मिली थी। पुलिस में मौके से शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।घटना के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मौत का वास्तविक कारण क्या है। इस मामले में कुछ लोगों को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है।