{"_id":"65f59eafac66844910011c72","slug":"khagaria-bullets-were-fired-in-front-of-police-and-zonal-personnel-who-went-to-measure-land-people-scared-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: जमीन नापी करने गए अंचल कर्मी और पुलिस के सामने दनादन चलीं गोलियां; डर से सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: जमीन नापी करने गए अंचल कर्मी और पुलिस के सामने दनादन चलीं गोलियां; डर से सहमे लोग
Sat, 16 Mar 2024 06:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 16 Mar 2024 06:59 PM IST
सार
Khagaria Crime: खगड़िया में जमीन नापी करने गए अंचल कर्मी और पुलिस के सामने दूसरे पक्ष द्वारा दनादन गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद होने की बात से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के मरैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव से एक वीडियो वायरल हुआ है। उसमें कुछ लोग हवा में फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद न होने से किया इनकार
जानकारी के अनुसार, बीते गुरुवार को अंचल अधिकारी परबत्ता के निर्देश पर अंचल कर्मी और सरकारी अमीन दो गुटों के विवाद को सुलझाने के लिए जमीन की नाप-कूद करने गए थे। इसी दौरान इससे नाराज दूसरा पक्ष ने वहां पर फायरिंग करना शुरू कर दी। उसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि जिस समय अंचल कर्मी ने जमीन की नापी शुरू की उस समय स्थानीय पुलिस भी वहां मौजूद थी। हालांकि मरैया थाना अध्यक्ष फिरदौस का कहना है कि घटना के समय पुलिस वहां पर उपस्थित नहीं थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
दो गुटों के बीच वर्षों से चला आ रहा विवाद
जानकारी के मुताबिक, मरैया थाना क्षेत्र के अररिया गांव में कैलाश यादव, हरी लाल यादव और दूसरा पक्ष मुसन यादव के बीच कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों ने अंचल अधिकारी परबत्ता को आवेदन देते हुए सरकारी अमीन से जमीन की नापी करने की गुहार लगाई थी। उसके बाद अंचल अधिकारी ने अंचल कर्मी और सरकारी अमीन के द्वारा विवादित जमीन की नापी करने का आदेश दिया। इसी मामले में बीते गुरुवार को सरकारी कर्मियों द्वारा जमीन की नापी कराई जा रही थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इसी दरम्यान दूसरा पक्ष अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगा। गोलियां चलने की आवाज सुन सरकारी कर्मी वहां से भाग खड़े हुए। मामले में थाना अध्यक्ष फिरदौस ने बताया कि इस मामले में मुसन यादव, भवेश यादव और सिपिन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।