फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Khagaria: 10 members of solver gang arrested before constable recruitment exam, question paper, fake OMR sheet

Bihar: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग के 10 लोग गिरफ्तार, फर्जी OMR शीट सहित प्रश्नपत्र हुआ बरामद

Wed, 07 Aug 2024 12:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 07 Aug 2024 12:08 PM IST
सार

Khagaria: खगड़िया में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले पुलिस सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से फर्जी ओमआर शीट और प्रश्नपत्र भी बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
Khagaria: 10 members of solver gang arrested before constable recruitment exam, question paper, fake OMR sheet
परीक्षार्थियों को विवाह भवन में रखा गया था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के ठीक पहले पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के परबत्त थानाक्षेत्र स्थित नयागांव से सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके पास से पुलिस ने फर्जी आंसर शीट और प्रश्नपत्र भी जब्त किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह सभी लोग 80 से 85 छात्रों को इकट्ठा कर नयागांव के एक विवाह भवन में रखे हुए थे। जहां सभी छात्रों से फर्जी ओएमआर शीट और प्रश्नपत्र को सॉल्व कराया जा रहा था। यह सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मंगलवार देर रात सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, सभी परीक्षार्थियों को सत्यापन के बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

 
पुलिस सूत्रों की मानें तो परबत्त थानाक्षेत्र के नयागांव निवासी सॉल्वर गैंग के मास्टरमाइंड दिवाकर कुमार ने प्रत्येक छात्र से एक-एक लाख में डील की थी। बताया जा रहा है कि विवाह भवन में सभी परीक्षार्थियों को एकत्रित कर ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र सॉल्व कराया जा रहा था। लेकिन इसकी भनक पुलिस को लग गई और पुलिस में छापामारी कर विवाह भवन से सॉल्वर गैंग के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि इस मामले में खगड़िया पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा आज बुधवार को प्रेस वार्ता करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed