{"_id":"66a79676a2e488aa58097b97","slug":"crime-news-bihar-stf-arrested-begusarai-s-notorious-arms-smuggler-from-khagaria-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बिहार STF ने खगड़िया से गिरफ्तार किया बेगूसराय का कुख्यात, बेल्ट्रॉन में नौकरी कर करता था हथियार तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime: बिहार STF ने खगड़िया से गिरफ्तार किया बेगूसराय का कुख्यात, बेल्ट्रॉन में नौकरी कर करता था हथियार तस्करी
Mon, 29 Jul 2024 06:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:47 PM IST
सार
Khagaria News: मानसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि हथियार तस्कर राज बब्बर कुमार से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हथियार तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया जिले से बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस ने एक कुख्यात हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बेल्ट्रॉन में नौकरी कर करीब चार वर्षों से अवैध हथियार की तस्करी के धंधे में शामिल था। खगड़िया पुलिस की मुताबिक, गिरफ्तार हथियार तस्कर राज बब्बर कुमार मुंगेर से अवैध हथियार उठाकर बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। गिरफ्तार शख्स के पास से तीन देशी पिस्तौल और पांच जिंदा कारतूस को बरामद किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, तस्कर राज बब्बर कुमार खगड़िया जिले में हथियार की खेप पहुंचाने आया था, जिसकी गुप्त सूचना पटना एसटीएफ को मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर खगड़िया जिले के मानसी थाना पुलिस से संपर्क कर एसटीएफ और खगड़िया पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर इस कुख्यात तस्कर को दबोच लिया। गौरतलब है कि गिरफ्तार हथियार तस्कर के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
खगड़िया पुलिस के मुताबिक, बेगूसराय जिले के बलिया थानाक्षेत्र के बलिया निवासी सुबोध कुमार का बेटा राज बब्बर कुमार बेल्ट्रॉन में नौकरी करता है। वह करीब चार वर्षों से मुंगेर जिले के टिकारामपुर से हथियार उठाकर बिहार के कई जिलों में बेचता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी राज बब्बर पर करीब 12 बार कार्रवाई करने की कोशिश की गई। लेकिन हर बार यह शातिर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो जाता था। इस संबंध में मानसी थाना अध्यक्ष ने बताया कि हथियार तस्कर राज बब्बर कुमार से पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन