फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Clash Between Two Groups Over Cigarette Smoke in Haveli Kharagpur Two Injured in Stone Pelting

Bihar News: सिगरेट के धुएं को लेकर दो समुदायों में झड़प, पत्थरबाजी में दो घायल

Sat, 28 Feb 2026 07:43 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 07:43 AM IST
सार

Bihar News: मुंगेर में सिगरेट के धुएं को लेकर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में बदल गया। ईंट-पत्थरबाजी में दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया, पांच लोगों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Clash Between Two Groups Over Cigarette Smoke in Haveli Kharagpur Two Injured in Stone Pelting
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

विस्तार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र स्थित शेख टोला पुल के समीप शुक्रवार देर शाम सिगरेट के धुएं को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद दो समुदायों के बीच झड़प में बदल गया। देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थरबाजी होने लगी। घटना में दो युवक घायल हो गए, जिन्हें पुलिस की मदद से अनुमंडल अस्पताल, हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सिगरेट का धुआं चेहरे पर छोड़ने से हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिमपुर निवासी पीयूष कुमार और मनखुश कुमार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान शेख टोला पुल के पास कुछ युवक सिगरेट और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे थे। आरोप है कि युवकों ने धुआं उनके चेहरे की ओर छोड़ा। इसका विरोध करने पर पहले तीखी बहस हुई, जो देखते-देखते मारपीट और पत्थरबाजी में तब्दील हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने शांत कराया मामला
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में खड़गपुर थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया गया। घायल पीयूष कुमार और मनखुश कुमार का प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया गया। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे DM और एसपी
घटना की सूचना मिलते ही डीएम निखिल धनराज निपनीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई है तथा पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


ये भी पढ़ें:  बिहार सरकार में इतना बड़ा हेरफेर! नियंत्रक महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट ने दी बड़ी जानकारी

इलाके में पुलि बल तैनात
तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed