फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   BJP leader Dilip shot by unknown miscreants in Khagaria, treatment continues in hospital in critical condition

Bihar Crime: भाजपा नेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर; अस्पताल में जुटी भीड़

Fri, 28 Nov 2025 04:45 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Nov 2025 04:45 PM IST
सार

खगड़िया में पूर्व भाजपा महामंत्री दिलीप कुमार को अज्ञात बदमाशों ने बिशनपुर मोड़ के पास गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
BJP leader Dilip shot by unknown miscreants in Khagaria, treatment continues in hospital in critical condition
भाजपा नेता को देखने आए हुए अस्पताल परिसर में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया में शुक्रवार को शहर के बिशनपुर मोड़ स्थित त्रिभुवन टोला पुलिया के पास अज्ञात बदमाशों ने पूर्व भाजपा महामंत्री एवं मंडल कर समिति के सदस्य दिलीप कुमार पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

गंगौर थाना अध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान ने बताया कि बदमाशों ने नजदीक से दिलीप कुमार को निशाना बनाकर गोली चलाई, जो उनके सीने के पास लगी। घायल अवस्था में दिलीप कुमार ने मोबाइल से अपनी पत्नी को सूचना दी और मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar: 'भ्रष्टाचार और अपराध पर कड़ी नजर', उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के इलाके की छानबीन कर रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed