फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Two accused arrested in Begusarai in murder case of father of government driver of Chhapra SP

Bihar News: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के खिलाफ हंगामा

Thu, 13 Feb 2025 02:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 13 Feb 2025 02:50 PM IST
सार

Chhapra SP Driver Father Murdered: सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News Two accused arrested in Begusarai in murder case of father of government driver of Chhapra SP
पुलिस के खिलाफ हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में चर्चित छपरा एसपी के सरकारी चालक के पिता की हत्या मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया है। इस दौरान घंटे तक अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पुलिस के द्वारा निर्दोष आदमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो पुलिस के द्वारा गिरफ्तारी की गई है, वह व्यक्ति निर्दोष है। इस दौरान लोगों ने बताया है कि आपस की लड़ाई में बेवजह वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसी से नाराज होकर लोगों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर पुलिस के खिलाफ हंगामा किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जो हत्यारे हैं, उसे गिरफ्तार किया जाए। बेवजह लोगों को पुलिस फंसाकर गिरफ्तार की है।
विज्ञापन


थाने पर हंगामा करने के बाद सभी लोग बेगूसराय के एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि परमानंद पेशे से वकील हैं। उस व्यक्ति को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बताते चलें कि लोहिया नगर थाना क्षेत्र के नागदह में मंगलवार को दिनदहाड़े विद्यानंद महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के बाद इलाके में पुलिस के खिलाफ लोगों के प्रति काफी आक्रोश था। इसी सिलसिले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से नाराज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लोहिया नगर थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया है। हालांकि, पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने में लगे हुए हैं। बताते चलें कि छपरा एसपी के सरकारी चालक पिता की हत्या जमीन विवाद के कारण होने की लोगों में चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed