फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : JDU party MLA Panna Singh Patel's nephew Kaushal Singh murder case khagaria bihar police

Bihar News : जदयू विधायक के भांजे की हत्या, भतीजे ने सिर में मारी गोली, जानिये क्या है मामला

Thu, 10 Apr 2025 10:03 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 10 Apr 2025 10:03 AM IST
सार

Bihar : अचानक चीख-पुकार मच गई। लोग कहने लगे कि जदयू नेता की हत्या हो गई। लोग पुलिस को फोन करने लगे। तब तक परिवार के लोग भी वहां पहुँच गये। पत्नी से कहा कि मेरे पति की कुछ दिनों से रेकी की जा रही थी और एक षडयंत्र के तहत भतीजे ने उनकी जान ले ली।

विज्ञापन
Bihar News : JDU party MLA Panna Singh Patel's nephew Kaushal Singh murder case khagaria bihar police
जदयू नेता कौशल सिंह का प्रोफाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका भतीजा ही है, जो घटना के बाद से फरार है। घटना चौथम थाना क्षेत्र के जयप्रभा नगर की है, जहां जदयू के महासचिव और बेलदौर विधायक पन्ना सिंह पटेल के भांजे कौशल सिंह की हत्या की गई है। इस घटना के बाद खगड़िया पुलिस पर कई सवाल खड़े किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मृतक प्रकाश सिंह को उनके भतीजे ने ही गोली मारी है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। इधर इस घटना के बाद खगड़िया में कोहराम मचा है। लोगों का कहना है कि जब विधायक के ही परिवार में ऐसे मामले होंगें तो आम लोग क्या करेंगे।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: पकड़ौआ शादी के लिए सरकारी स्कूल के शिक्षक का अपहरण! दरभंगा से अगवा, इस जिले में मिला मोबाइल लोकेशन
विज्ञापन

 

पत्नी ने भतीजे पर लगाया आरोप
मृतक कौशल सिंह की पत्नी ने इस हत्या का आरोप मृतक के भतीजा आशिष सिंह पर लगाया है। पत्नी का आरोप है कि आशिष ने संपत्ति विवाद को लेकर उसके पति की हत्या की है। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि मृतक कौशल सिंह का अपनी पत्नी से भी अक्सर विवाद हुआ करता था। इधर इस हत्या के बाद स्थानीय लोगो का कहना है कि मृतक के परिवार में ही उसकी हत्या का ष़डयंत्र रचा गया है। पत्नी का भी यह आरोप है कि उनके पति की हत्या से पहले कई दिनों से षडयंत्र रचा जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर इस बार 2010 वाला खेला होगा? दावे-तैयारी के बीच हकीकत समझें
 

8 दिनों से की जा रही थी रेकी 
इस मामले में स्थानीय सूत्रों की माने तो हत्या पूरी तरह स्क्रीप्ट के अनुसार की गई है। सूत्रों का दावा है कि हत्या के पूर्व षडयंत्र के तहत मृतक के परिवार के लोग ही इस घटना को लेकर मौके की तालाश में थे। बुधवार को सुबह से लेकर घटना को अंजाम देने तक मृतक कौशल सिंह के सभी गतिविधी पर नजर बनाई गई थी, जिसके आधार पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। इस मामले में चौथम थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के द्वारा सभी पहलुओं को देखकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार की माने तो मृतक प्रकाश सिंह की हत्या को लेकर उनकी रैकी विगत 8 दिनों से की जा रही थी।

विधि व्यवस्था पर भी उठा सवाल
इधर इस मामले में विधि व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किये जा रहे हैं। राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने सरकार पर ही आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब विधायक के परिवार में ही इस तरह की घटना हो रही है तो आम जनता क्या करे। जंगलराज के अलाप बोलने वाले यह बताएं कि अब बिहार में किसका राज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed