फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Two Youths Including NEET Aspirant Killed in Head-On Bike Collision

Bihar: नीट की तैयारी कर रहे छात्र समेत दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, आमने-सामने की बाइक टक्कर से मचा कोहराम

Mon, 27 Jul 2026 09:35 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2026 09:35 AM IST
सार

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा छात्र समर आलम था, जबकि दूसरा मजदूर राजा सदा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar Two Youths Including NEET Aspirant Killed in Head-On Bike Collision
सदर अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रौन वार्ड संख्या-5 निवासी समर आलम अपने फुफेरे भाई मो. सद्दाम और मंझले भाई एहसान के साथ बाइक से खगड़िया रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहा था। समर कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई के सिलसिले में वापस लौट रहा था। इसी दौरान अलौली थाना क्षेत्र के चातर और संतोष गांव के बीच सामने से आ रही एक बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन


बेगूसराय ले जाने के दौरान तोड़ा दम
हादसे में गंभीर रूप से घायल समर आलम को इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बाइक सवार की मौके पर ही मौत
दूसरी बाइक पर सवार राजा सदा (25), पिता लालो सदा, निवासी तिलक नगर इचरुआ वार्ड संख्या-20, थाना अलौली, की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया गया कि राजा अपने ससुराल खगड़िया से अलौली लौट रहा था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। अपने पीछे वह एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है।

ये भी पढ़ें-  सड़क नहीं तो खेत सही, डिप्टी CM के क्षेत्र में जर्जर रोड पर ग्रामीणों ने रोपी धान, पूरे बिहार में चर्चा


सबसे छोटा बेटा था समर, परिवार के सपने टूटे
परिजनों ने बताया कि समर आलम के पिता रौन में कपड़ों का व्यवसाय करते हैं। परिवार में तीन भाई और तीन बहन हैं, जिनमें समर सबसे छोटा था। वह कोटा में रहकर डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसकी सफलता को लेकर परिवार में उम्मीद और खुशी का माहौल था, लेकिन इस हादसे ने उन सभी सपनों को एक झटके में तोड़ दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच
अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि दोनों बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर बेहद भीषण थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed