फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: jamui court nandan yadav madwa pahar case security in jamui news

बिहार: जमुई कोर्ट पहुंचा ‘मड़वा पहाड़’ कांड का मुख्य आरोपित नंदन यादव, सुरक्षा में छावनी बना व्यवहार न्यायालय

Mon, 28 Sep 2026 05:43 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Mon, 28 Sep 2026 05:43 PM IST
सार

नाबालिग छात्रा से कथित छेड़छाड़ और बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित नंदन यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जमुई व्यवहार न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। आरोपित के कोर्ट पहुंचने की सूचना पर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
 

विज्ञापन
Bihar News:  jamui court nandan yadav madwa pahar case security in jamui news
नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

विस्तार

जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी के वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित नंदन यादव को सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जमुई व्यवहार न्यायालय लाया गया। नंदन यादव के कोर्ट पहुंचने से पहले ही व्यवहार न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच आरोपित को कोर्ट परिसर में ले जाया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर के आसपास भी पुलिस बल की विशेष तैनाती रही। नंदन यादव को कोर्ट लाए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में आम लोगों की भीड़ भी न्यायालय परिसर के आसपास जुट गई। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।
विज्ञापन


विदित हो कि नाबालिग छात्र-छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद जमुई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की थी। बीते मंगलवार को पुलिस टीम ने जमुई-लखीसराय सीमा से सटे कुंदर इलाके में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान पुलिस और आरोपितों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपित नंदन यादव के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश में दूसरे आरोपित हरेराम यादव के भी चोटिल होने की बात सामने आई थी। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। मेडिकल फिट घोषित होने के बाद हरेराम यादव को घटना के अगले दिन बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां अधिवक्ताओं में गुस्सा फूट पड़ा और हरेराम यादव को व्यवहार न्यायालय की वकील ने थप्पड़ जड़ दिया था।


ये भी पढ़ें- बिहार में आसमान तक उठा पानी का ‘बवंडर’: तेज हवा-बारिश के बीच दिखा दुर्लभ नजारा, मौसम विभाग ने क्या बताया?

अब नंदन यादव को सोमवार को न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। न्यायालय परिसर में आने-जाने वालों पर भी पुलिस की निगरानी रही। हरेराम यादव के पेसी के दौरान जिस प्रकार से घटना घटी उस तरह की फिर से कोई घटना ना हो इसके लिए पुलिस ननंद यादव को पुलिस की दो लेयर की घेरे में रखी।

नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

 

नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

 

नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

नंदन यादव को पेसी के लिए कोर्ट ले जाती पुलिस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed