फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: In this district of Bihar, Trump was seen in place of Mahishasur in Durga Puja pandal.

Bihar: बेगूसराय में दुर्गा प्रतिमा बनी चर्चा का विषय, माता ने महिषासुर नहीं बल्कि डोनाल्ड ट्रंप का किया वध

Tue, 30 Sep 2025 02:53 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 30 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

बेगूसराय जिले के बिशनपुर दुर्गा स्थान के पूजा पंडाल में माता दुर्गा की ऐसी अनोखी प्रतिमा लगाई गई है जो महिषासुर के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आकृति का वध करती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Bihar News: In this district of Bihar, Trump was seen in place of Mahishasur in Durga Puja pandal.
बेगूसराय में माता दुर्गा ने किया ट्रंप का वध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

देशभर में दुर्गा पूजा का भव्य उत्सव चल रहा है। हर गांव, कस्बे और शहर में श्रद्धालु माता दुर्गा की आराधना में लीन हैं और भव्य प्रतिमाओं के दर्शन कर भाव विभोर हो रहे हैं। इसी बीच, बेगूसराय जिले के बिशनपुर दुर्गा स्थान से एक खास प्रतिमा की तस्वीर सामने आई है, जो इंटरनेट और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। आमतौर पर अन्य जगहों पर माता दुर्गा शेर की सवारी करते हुए महिषासुर राक्षस का वध करती हुई दिखाई देती हैं, लेकिन विष्णुपुर दुर्गा स्थान के पूजा पंडाल में माता दुर्गा एक राक्षस की आकृति का वध करती हुई दिखाई दे रही हैं, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की है।

विज्ञापन

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन गुप्ता ने बताया कि भारत के साथ डोनाल्ड ट्रंप के कथित मनमाने व्यवहार के बाद पूजा समिति ने इस प्रतिमा के माध्यम से संदेश देने की कोशिश की है। महिषासुर के स्थान पर ट्रंप की आकृति को दर्शाने का उद्देश्य यह बताना है कि माता दुर्गा किसी भी प्रकार के अन्याय या अत्याचार करने वालों का विनाश करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर

कुंदन गुप्ता ने आगे कहा कि यह प्रतिमा जिले भर में आकर्षण का केंद्र बन गई है। लोग इसे देखकर यह संदेश समझ रहे हैं कि जो भी हमारे देश के साथ अन्याय करने का प्रयास करेगा, उसका नाश माता दुर्गा करेंगी। इस तरह से भारत को हमेशा तरक्की और सुरक्षा के मार्ग पर बनाए रखने का प्रतीक यह प्रतिमा है पूजा समिति का यह कदम न केवल धार्मिक आस्था को दर्शाता है, बल्कि स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर लोगों के बीच जागरूकता और संदेश का माध्यम भी बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed