फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Giant bird found injured in a field rescued by forest department news in hindi

Bihar News: खेत में घायल अवस्था में मिला विशालकाय पक्षी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Sun, 30 Nov 2025 05:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 30 Nov 2025 05:06 PM IST
सार

Bihar: सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पक्षी को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसे पानी पिलाया गया और उसके शरीर पर मौजूद चोटों व खून के धब्बों की जांच की गई।

विज्ञापन
Bihar News: Giant bird found injured in a field rescued by forest department news in hindi
पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड के शामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रहण पंचायत के बागेश्वरी बहियार में रविवार को एक विशालकाय पक्षी घायल अवस्था में पाया गया। जमीन पर पड़े इस दुर्लभ दिखने वाले पक्षी को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी शामपुर वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल पक्षी को रेस्क्यू कर अपने कब्जे में ले लिया। प्राथमिक उपचार के दौरान उसे पानी पिलाया गया और उसके शरीर पर मौजूद चोटों व खून के धब्बों की जांच की गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पक्षी को भागलपुर स्थित सुंदरवन रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: गया जी में मौत के मुंह से लौटा युवक, 13 वैगन के साथ ऊपर से गुजरी मालगाड़ी; खरोंच तक नहीं आई 

विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारी संजीत कुमार ने बताया कि पक्षी आकार में अत्यंत विशाल है और प्रारंभिक निरीक्षण में यह साइबेरियन प्रजाति का लगता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ जांच के बाद ही इसकी प्रजाति की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी। फिलहाल घायल पक्षी का इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed