{"_id":"68975805660b92658c0e8fc4","slug":"bihar-news-ganga-swells-above-danger-mark-in-munger-government-offices-and-phc-submerged-villages-in-panic-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकारी दफ्तर और पीएचसी तक डूबे, गांवों में हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, सरकारी दफ्तर और पीएचसी तक डूबे, गांवों में हाहाकार
Sat, 09 Aug 2025 07:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 09 Aug 2025 07:45 PM IST
सार
मुंगेर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिससे यहां लगातार बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई गांवों में पानी भरने से लोग ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रखंड अंचल कार्यालय, बरियारपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रहा है, जिसके कारण बाढ़ का कहर लगातार जारी है। नए-नए इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे गांव से लेकर शहर तक त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
जिले के बरियारपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। प्रखंड कार्यालय में करीब एक फीट पानी भरने से सरकारी कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। कर्मचारी जरूरी कागजात को पानी से बचाने में जुटे हुए हैं और उन्हें ऊंचाई पर रख रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar Flood: पटना के इन इलाकों में बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल, जान जोखिम में डालकर चलने पर मजबूर
विज्ञापन
कार्यालय के पीछे लोहा पुल से प्रखंड कार्यालय तक बांध पर रखी गई बोरियों के ऊपर से पानी बहते हुए इलाके में प्रवेश कर गया। बाढ़ के पानी की चपेट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियारपुर भी आ गया है। यहां मरीजों को पहुंचने के लिए 2 से 3 फीट पानी पार करना पड़ रहा है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं, खासकर गर्भवती महिलाओं और असमर्थ मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्यकर्मी भी पानी पार करके पीएचसी तक पहुंच रहे हैं और जरूरी उपकरण व कागजात को सुरक्षित कर रहे हैं।
गंगा के बढ़ते जलस्तर से बरियारपुर बस्ती, गांधीपुरम सहित कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और प्रशासन व स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए हैं।