फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   GANGA IN SPATE, EROSION INTENSIFIES IN JAFARNAGAR; RIVER JUST 60 FEET FROM HABITATIONS

बिहार: गंगा का रौद्र रूप: मुंगेर में कहां तेज है कटाव? आबादी से महज 60 फीट दूर पहुंची नदी

Thu, 03 Sep 2026 11:03 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 11:03 AM IST
सार

मुंगेर के गंगा पार दियारा क्षेत्र स्थित जाफरनगर पंचायत में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव तेज हो गया है। वार्ड 4 और 5 में नदी अब आबादी से महज करीब 60 फीट दूर रह गई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत है और लोग जरूरी सामान सुरक्षित स्थानों पर ले जाने लगे हैं।

विज्ञापन
GANGA IN SPATE, EROSION INTENSIFIES IN JAFARNAGAR; RIVER JUST 60 FEET FROM HABITATIONS
निचले इलाके में घुसा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ मुंगेर जिले के दियारा क्षेत्रों में कटाव का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सदर प्रखंड के गंगा पार स्थित जाफरनगर पंचायत के वार्ड संख्या 4 और 5 में नदी का कटाव तेज होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि गंगा अब आबादी से महज करीब 60 फीट दूर रह गई है। कटाव की रफ्तार को देखते हुए ग्रामीणों ने अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

चेतावनी स्तर से 53 सेंटीमीटर ऊपर बह रही गंगा

जिले में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह गंगा का जलस्तर 38.86 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी स्तर 38.33 मीटर से करीब 53 सेंटीमीटर ऊपर है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही दियारा क्षेत्रों में कटाव की स्थिति भी गंभीर होती जा रही है।

विज्ञापन

वार्ड 4 और 5 में सबसे ज्यादा खतरा

जाफरनगर पंचायत में कुल 12 वार्ड हैं। इनमें से 10 वार्ड 1, 2, 3, 4, 5, 8, 9, 10, 11 और 12 गंगा पार दियारा क्षेत्र में स्थित हैं। इन वार्डों में बड़ी आबादी रहती है। फिलहाल सबसे ज्यादा खतरा वार्ड 4 और 5 में बना हुआ है, जहां गंगा की तेज धारा लगातार जमीन को काट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगह ले जा रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि जैसे-जैसे गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कटाव की रफ्तार भी तेज होती जा रही है। लोगों को डर है कि अगर समय रहते कटाव निरोधक कार्य शुरू नहीं कराया गया तो कई घर और बड़ी मात्रा में जमीन गंगा की चपेट में आ सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा के इंतजाम करने और प्रभावित इलाके में कटाव निरोधक कार्य शुरू कराने की मांग की है। कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए कई ग्रामीणों ने अपने घरों से जरूरी सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।

कचरा प्रबंधन केंद्र में भी घुसा बाढ़ का पानी

इधर, कुतलूपुर पंचायत स्थित कचरा प्रबंधन केंद्र में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। पानी घुसने से यहां की व्यवस्था प्रभावित हुई है और केंद्र के कामकाज पर भी असर पड़ा है। कटाव की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की नजर गंगा के बढ़ते जलस्तर और कटाव की स्थिति पर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed