{"_id":"69f9f45c041d06d806082e49","slug":"bihar-news-cm-samrat-chaudharys-first-visit-to-khagaria-offers-prayers-at-katyayani-temple-reviews-road-and-bridge-projects-munger-news-c-1-1-noi1446-4245539-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने सड़क-पुल परियोजनाओं का जायजा लिया, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने सड़क-पुल परियोजनाओं का जायजा लिया, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Tue, 05 May 2026 08:36 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:36 PM IST
सार
Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया दौरे में माता कात्यायनी मंदिर में पूजा की और सड़क व पुल परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश दिए। दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही और लोगों में उत्साह दिखा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
खगड़िया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पहली बार खगड़िया पहुंचे। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत चौथम प्रखंड के रोहियार पंचायत स्थित माता कात्यायनी मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। मंदिर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने करीब 10 मिनट तक पूजा करने के बाद मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। पर्यटन विभाग की ओर से करीब 8.19 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सड़क परियोजना की समीक्षा
इसके बाद मुख्यमंत्री ने मानसी से सहरसा तक बन रही एसएच-95 सड़क परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा पर अधिकारियों से जानकारी ली और तय समय में काम पूरा करने का निर्देश दिया।
गंगा पुल का एरियल सर्वे
दौरे के दौरान सीएम ने परबत्ता प्रखंड के अगवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे पुल का हवाई सर्वेक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाद में मुख्यमंत्री परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य के आवास पहुंचे और श्रद्धांजलि सभा में शामिल होकर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास कार्टन में मिला नवजात का शव, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चौथम से अगवानी तक पूरे रूट पर पुलिस बल तैनात रहा और कई जगहों पर बैरिकेडिंग कर आवागमन नियंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का खगड़िया से पुराना राजनीतिक संबंध रहा है। उनका राजनीतिक सफर परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से ही शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।