{"_id":"69fdac1725f8d493e60bc0ca","slug":"bihar-news-car-accident-railway-je-three-injured-katouna-bypass-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-4255652-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, बाल-बाल बची तीन जिंदगियां; रेलवे के जेई समेत तीन गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकराई, बाल-बाल बची तीन जिंदगियां; रेलवे के जेई समेत तीन गंभीर घायल
Fri, 08 May 2026 05:58 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 05:58 PM IST
सार
Bihar News: जमुई के कटौना बाईपास पर तेज रफ्तार कार पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में रेलवे के जेई समेत तीन लोग गंभीर घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस चालक के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जमुई जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जमुई-लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित कटौना बाईपास पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में रेलवे के जूनियर इंजीनियर (जेई) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
तीन लोग घायल
घायलों की पहचान टेंगहरा गांव निवासी अमित कुमार, सूरज कुमार और रेलवे में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर के रूप में हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुल से नीचे गिरने से बची कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति में थी और अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन सीधे पुल की रेलिंग से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर चालक ने अंतिम समय में हैंड ब्रेक नहीं लगाया होता तो कार पुल के नीचे गिर सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
चालक के नशे में होने की आशंका
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के समय चालक की हालत सामान्य नहीं लग रही थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक शराब के नशे में था। हालांकि पुलिस फिलहाल इस पहलू की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: तेजस्वी यादव का 'इंतजाम' हो गया! कुर्सी पर बैठने के बाद NDA सरकार के मंत्री ने क्या बता दिया?
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही मलयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मलयपुर थानाध्यक्ष शेखर सौरभ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय चालक शराब के प्रभाव में था या नहीं।