{"_id":"69fdcbee0840e3b7b905baf3","slug":"bihar-cabinet-ministers-of-many-departments-took-charge-bjp-jdu-ljp-rlm-nda-government-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar Politics: तेजस्वी यादव का 'इंतजाम' हो गया! कुर्सी पर बैठने के बाद NDA सरकार के मंत्री ने क्या बता दिया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Politics: तेजस्वी यादव का 'इंतजाम' हो गया! कुर्सी पर बैठने के बाद NDA सरकार के मंत्री ने क्या बता दिया?
Fri, 08 May 2026 05:11 PM IST
Aditya Anand
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Aditya Anand
Updated Fri, 08 May 2026 05:11 PM IST
सार
आज बिहार सरकार के कई विभागों ने मंत्रियों ने पद भार ग्रहण किया। सभी मंत्रियों ने बेहतर काम करने का दावा किया। निशांत कुमार भी आज पहली बार सचिवालय गए। इसी बीच एक मंत्री ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। आइये जानते हैं किसने क्या कहा?
विज्ञापन
पटना सचिवालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सभी विभागों के बंटवारे के 24 घंटे के अंदर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कई मंत्रियों ने पदभार ग्रहण कर लिया। जनता दल यूनाईटेड कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, निशांत कुमार, भाजपा कोटे से दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, ई शैलेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, लखेंद्र कुमार रोशन, लोक जनशक्ति पार्टी से संजय कुमार सिंह, संजय पासवान और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश ने शुक्रवार दोपहर तक अपने-अपने विभाग जाकर पदभार ग्रहण कर लिया। सभी दिग्गजों ने बेहतर काम करने और विकास का दावा किया।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने घोषणा की कि जल्दी ही महिला रोजगार योजना के तहत जीविका दीदियों की खाते में दूसरी किश्त भेजी जाएगी। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। इस योजना के तहर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए पांच किश्त में दो लाख रुपये दिया जाना है। अब तक पहली किश्त दी गई है।
विज्ञापन
मंत्री लखेंद्र रौशन व वरिष्ठ अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री लखेंद्र रोशन ने कर दिया बड़ा दावा
इधर, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग का कमान संभालने के बाद मंत्री लखेंद्र रौशन ने कहा कि एससी-एसटी बहुल टोलों जहां सड़क, भवन और शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी है वहां पर कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता है। जल्द ही इन्हें विकास के मुख्यधारा से जोड़ा जायेगा। विकास मित्र के माध्यम से लोगो तक सरकार की योजनओं को पहुंचाया जा रहा है। मंत्री ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को जनता ने फिर से नकार दिया है। वह जहां जहां चुनाव प्रचार करने गए, वहां पर विपक्षी दलों को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष भी नहीं रहेंगे। उनके कुछ विधायक एनडीए के संपर्क में हैं। जल्द ही सारा खुलासा हो जाएगा।
मंत्री दिलीप जायसवाल और मदन सहनी ने क्या कहा?
इधर, मद्य निषेध विभाग के मंत्री मदन सहनी ने भी पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही अवैध शराब की ब्रिकी पर रोक लगाने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि सर्वे का काम तय समय से पहले करवाने की दिशा में हमलोग काम कर रहे हैं। जमीन संबंधी समस्याओं को भी सरकार ने गंभीरता से लिया है। लोगों को जमीन से जुड़ें कामों में कोई परेशान न हो, सरकार इस दिशा में काम कर रही है।

निशांत कुमार।
- फोटो : amar ujala digital
मंत्री निशांत कुमार ने क्या कहा?
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर जाकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। पिताजी ने सात निश्चय और समृद्धि यात्रा के दौरान जो वादा जनता से किया है, उसे निभाने का प्रयास करूंगा। विकास के काम को आने बढ़ाने का काम करूंगा। वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग की कमान संभाली। उन्होंने कहा कि तय समय पर पंचायत चुनाव कराना पहली प्राथमिकता होगी। पंचायत के लोगों को किसी तरह की परेशानी न, सरकार की हर विकास योजना उन तक आसानी से पहुंचे, इस पर हमलोगों का फोकस रहेगा।
मंत्री प्रमोद कुमार ने क्या कहा?
वहीं कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि गीतों में फूहड़ता को खत्म करने का काम करूंगा। फिल्मों और गानों में अश्लीलता की कोई जगह नहीं है। कोई हमारी संस्कृति से खिलवाड़ नहीं कर सकता है। नाट्य शिक्षा की पढ़ाई के लिए स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोग इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं।

पदभार ग्रहण करने से पहले अपने दफ्तर में पूजा अर्चना करते हुए मंत्री संजय सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री संजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया
लघु जल संसाधन विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होने देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन जिलों में जल की समस्या हो रही है तथा जलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जलापूर्ति से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।