{"_id":"69270c7c9d019beac004ed53","slug":"bihar-news-bihar-to-establish-three-it-centers-of-excellence-one-proposed-in-jamui-says-minister-shreyasi-singh-in-jamui-news-munger-news-c-1-1-noi1245-3672008-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: तीन स्थानों पर बनेगा 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस', खेल योजनाओं पर मंत्री श्रेयसी ने जानें क्या-क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: तीन स्थानों पर बनेगा 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस', खेल योजनाओं पर मंत्री श्रेयसी ने जानें क्या-क्या कहा?
Wed, 26 Nov 2025 08:53 PM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:53 PM IST
सार
मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि आईटी विभाग की पहली बैठक में पूरे बिहार में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें से एक जमुई में खोलने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। साथ ही खेल से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा और प्रतिभावान बच्चों को सही प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
खेल मंत्री श्रेयसी सिंह जमुई दौरे के दौरान लोगों से संवाद करती हुईं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुई की विधायक और बिहार सरकार की सूचना प्रौद्योगिकी एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह बुधवार को मंत्री बनने के बाद पहली बार जमुई पहुंचीं। मुख्यालय स्थित शिल्पा विवाह भवन में उनके आगमन का जमकर स्वागत हुआ। इससे पहले सिकंदरा से जमुई तक रास्ते में लोगों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों से उनका भव्य स्वागत किया।
कई स्थानों पर जेसीबी मशीनों से उन पर फूल भी बरसाए गए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि आईटी विभाग की ओर से पूरे बिहार में तीन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोले जाने का निर्णय लिया गया है जिसमें से एक जमुई में खोलने का उनका पूरा प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि आईटी के क्षेत्र में जमुई को नई पहचान दिलाने तथा युवाओं के रोजगार व तकनीकी विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।
'खेल से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा'
खेल मंत्री के रूप में अपनी प्राथमिकता बताते हुए श्रेयसी सिंह ने कहा कि खेल से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा और प्रतिभावान बच्चों को सही प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमुई के लिए 3 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की स्वीकृति दी थी, जिसका निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही वर्तमान स्टेडियमों को भी उन्नत किया जाएगा ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि जमुई के मतदाताओं ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसे विकास के कार्यों के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगी।
'पहली बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए'
यह जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं बल्कि जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है, जो उनके लिए गर्व की बात है। मंत्री ने बताया कि पटना में आईटी विभाग की पहली बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने का विषय प्रमुख रहा।
खेल गतिविधियों को गति देना और बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाना उनकी प्रतिबद्धता है। श्रेयसी सिंह ने घोषणा की कि वे जमुई में अपना कार्यालय भी खोलेंगी, जो सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा।
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: रालोमो में सियासी भगदड़, कई पदाधिकारियों का इस्तीफा; इनके व्यवहार की क्यों हो रही निंदा?
यहां कोई भी नागरिक अपनी समस्या लिखित आवेदन के रूप में दर्ज करा सकेंगे तथा उन्हें दो सप्ताह के भीतर उसका उत्तर सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा केसरी, जदयू जिला अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, हम के जिला अध्यक्ष दामोदर मांझी, जीवन सिंह, अरुण मंडल समेत एनडीए के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद