फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Giriraj Singh on Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, electoral equation, Narendra Modi, Mallikarjun Kharge

Bihar : गिरिराज बोले- लालू अब बाप समीकरण बना लें, पीएम मोदी के सामने लोकसभा चुनाव में उनसे कुछ होने वाला नहीं

Wed, 14 Feb 2024 12:37 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 14 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

Bihar Politics: भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने आगामी चुनाव में लालू द्वारा एमवाई समीकरण बनाए जाने के कयास पर कहा कि भारत की जनता विकास चाहती है और उसे जात-पात पार्टी से कोई मतलब नहीं है। विकास के रूप में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदैव अपना आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Giriraj Singh on Lalu Yadav, Tejashwi Yadav, electoral equation, Narendra Modi, Mallikarjun Kharge
भाजपा नेता गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि लालू यादव आगामी चुनाव में चाहें माय समीकरण बना लें या बाप समीकरण, इससे कुछ नहीं होने वाला नहीं है। पूरे भारतवर्ष की जनता का लगाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ चुका है और आगे भी जुड़ा रहेगा। केंद्रीय मंत्री ने यह बातें तब कहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि जातीय जनगणना का मुद्दा एक बार फिर नई सरकार बनने के बाद उठा है। ऐसे में क्या यह कयास लगाए जा सकते हैं कि लालू और तेजस्वी यादव द्वारा आगामी चुनाव में एक बार फिर माय (मुस्लिम-यादव) समीकरण पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि भारत की जनता विकास चाहती है और उसे जात-पात पार्टी से कोई मतलब नहीं है। विकास के रूप में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदैव अपना आशीर्वाद दिया है और आगे भी जनता का विश्वास नरेंद्र मोदी पर बना रहेगा।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने तेजस्वी यादव के द्वारा गुजरातियों पर टिप्पणी किए जाने के बाद माफी मांगने के सवाल पर कहा कि यह लोग ऐसे लोग हैं जो पहले आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हैं और फिर जाकर माफी मांगते हैं। यह लोग देश को तोड़ने वाले लोग हैं और सदैव इसी फिराक में लगे रहते हैं। यह लोग लोकतंत्र को तोड़ने वाले लोग हैं और सदैव धांधली करते हैं। खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही राहुल गांधी और तेजस्वी यादव द्वारा एक साथ सभा करने की बात पर भाजपा नेता ने कहा कि इससे कुछ होने जाने वाला नहीं है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने भी सभा की थी, लेकिन उससे क्या बिगड़ गया। ऐसे ही बिहार की जनता की नरेंद्र मोदी के साथ है और ऐसी सभाओं से कुछ भी होने जाने वाला नहीं है।

 

‘खरगे और अन्य कांग्रेसी सिर्फ राहुल गांधी को प्रमोट करने में लगे’, बोले गिरिराज सिंह



बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य कांग्रेसियों द्वारा राहुल गांधी को प्रमोट करने के लिए कोशिश की जा रही है। लेकिन यह लोग राहुल गांधी को प्रमोट करने में सफल नहीं हो रहे हैं और फ्रस्ट्रेशन के शिकार हैं। इसी वजह से मोदी पर लगातार अनाप-शनाप बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं।



गिरिराज ने कहा कि जहां तक मोदी की गारंटी का सवाल है तो इनको समझना चाहिए कि अगर पूरे भारतवर्ष में गरीबों के बीच शौचालय पहुंचा तो यह मोदी की गारंटी थी। अगर गैस सिलेंडर पहुंचा तो मोदी की गारंटी थी और विकास के जितने भी काम किए गए हैं, वे सभी मोदी की ही गारंटी हैं। आगे भी लोगों को विश्वास है कि मोदी है तो मुमकिन है। यही मोदी की सबसे बड़ी गारंटी है।

दूसरी ओर, उन्होंने सोनिया गांधी द्वारा राज्यसभा में नामांकन दाखिल करने को लेकर कहा कि अब सोनिया गांधी थक चुकी हैं। जबकि सोनिया गांधी कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता हैं, अगर फिर भी उन्होंने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है तो उन्हें हमारी ओर से शुभकामनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed