Bihar News: जंगल में जमीन के नीचे से मिला नक्सलियों के हथियारों का जखीरा, बड़ी साजिश नाकाम; बढ़ाई गई सुरक्षा
Lakhisarai News: पुलिस ने बताया कि नक्सली इन इलाकों में फिर से संगठन खड़ा करने की कोशिश में हैं। लेकिन पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई से वे लगातार पीछे हट रहे हैं। जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीसराय के मनियारा जंगल में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर हथियारों का भारी जखीरा बरामद किया है। यह कार्रवाई पीरीबाजार थाना क्षेत्र के कठोतिया, मनियारा और हदहदिया के जंगलों में चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई।
गुप्त सूचना के आधार पर इस अभियान को अंजाम दिया गया। सुरक्षा बलों को इनपुट मिला था कि नक्सली किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं और इसके लिए जंगल में हथियार छुपाए गए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की टीम ने पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया।
यह भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में तेजस्वी यादव की जनसभा नौ अप्रैल को, 70 बेड वाले निशुल्क अस्पताल का करेंगे उद्घाटन
जमीन के नीचे छिपा था मौत का सामान
जानकारी के मुताबिक, तलाशी के दौरान टीम को जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए घातक हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। बरामद सामानों में एक मास्केट, आठ जिंदा कारतूस, 13 नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, साथ ही नौ लेवी बुक, इंसास और एलएमजी की मैगजीन शामिल हैं। पुलिस का मानना है कि नक्सली इन हथियारों का इस्तेमाल सुरक्षा बलों या आम नागरिकों पर हमले के लिए कर सकते थे। सुरक्षा बलों ने अत्यंत सतर्कता और सावधानी से इन हथियारों को बरामद किया, जिससे किसी भी तरह का हादसा टल गया।
मौके से भाग गए नक्सली, पर की जा चुकी है पहचान
इस ऑपरेशन के दौरान कोई भी नक्सली मौके पर नहीं पकड़ा गया। सभी जंगल के भीतर से फरार हो गए। हालांकि एसपी अजय कुमार ने बताया कि नक्सलियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है। एसपी ने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन से स्पष्ट है कि नक्सली एक बार फिर इलाके में अपने नेटवर्क को सक्रिय करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस की समय रहते हुई कार्रवाई से उनकी योजना विफल हो गई।
यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi : बिहार कांग्रेस की तैयारी बता दी राहुल गांधी ने; तेजस्वी-लालू यादव के लिए क्या दे दिए संकेत?
नक्सल विरोधी अभियान और तेज होगा
एसपी अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान अब और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और विकास को नुकसान पहुंचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सघन निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.