फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: A bus full of passengers going from Chakai to Munger went out of control and overturned in a ditch

Bihar: चकाई से मुंगेर जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे सभी यात्री

Mon, 23 Jun 2025 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

Bihar: बताया जा रहा है कि बस में कुल 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Bihar: A bus full of passengers going from Chakai to Munger went out of control and overturned in a ditch
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिठरा गांव के पास सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। सौभाग्यवश इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस चकाई से मुंगेर की ओर जा रही थी। जैसे ही वह सोनो-जमुई मुख्य मार्ग (एनएच-333) पर स्थित बिठरा के पास पहुंची, उसी दिशा में जा रहे एक हाईवा वाहन ने अचानक ओवरटेक करते हुए बस को चकमा दे दिया। इससे ड्राइवर का नियंत्रण बस पर से हट गया और वह सड़क किनारे पलट गई।

विज्ञापन


पढ़ें:  सेन्ट्रल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी ये सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में कुल 30 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनो में भर्ती कराया। बस के खलासी रोहित सिंह ने बताया कि कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही सोनो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि हाईवा वाहन की लापरवाही से बस दुर्घटनाग्रस्त हुई। फिलहाल बस को सड़क से हटाने और यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed