फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Sensation due to suspicious death of priest, family accused of mixing poison in liquor; Liquor ban

Bihar News: पुजारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने शराब में जहर मिलाने का लगाया आरोप; शराबबंदी पर उठे सवाल

Mon, 30 Dec 2024 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 30 Dec 2024 03:02 PM IST
सार

Begusarai News: पुजारी की मौत के मामले को लेकर चकिया थाना पुलिस ने कहा कि मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Begusarai: Sensation due to suspicious death of priest, family accused of mixing poison in liquor; Liquor ban
मृतक पुजारी गोलू झा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय जिले के सिमरिया गंगा घाट पर एक पुजारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतक गोलू झा (पुत्र अनिल झा) जो गंगा घाट के निवासी थे, की मौत को लेकर उनके परिजनों ने शराब में जहरीला पदार्थ मिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस घटना ने बिहार की शराबबंदी कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

 
‘शराब में मिलाया गया था जहरीला पदार्थ’
परिजनों के अनुसार, बीती शाम पड़ोस में रहने वाले नेपाली नामक युवक ने गोलू झा को बुलाया था। नेपाली और अन्य ने मिलकर शराब पी, जिसके बाद गोलू झा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने आशंका जताई है कि शराब में किसी जहरीले पदार्थ को मिलाकर जानबूझकर यह साजिश रची गई। जब गोलू झा की हालत खराब होने की सूचना मिली तो परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी क्लीनिक में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
संदिग्ध आरोपी फरार, पुलिस कर रही जांच
मृतक के परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद नेपाली समेत अन्य संदिग्ध मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है, लेकिन पुलिस अभी तक कोई ठोस बयान देने से वह बच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शराबबंदी कानून पर सवाल
इस घटना ने बिहार में लागू शराबबंदी कानून पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला दिखाता है कि प्रतिबंधित शराब का सेवन अब भी व्यापक रूप से हो रहा है और इसके गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। वहीं, गोलू झा की मौत से गांव में शोक की लहर है। परिजनों और स्थानीय लोगों में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि शराबबंदी के बावजूद इलाके में शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है और पुलिस इसे रोकने में नाकाम रही है।

 
इधर, चकिया थाना पुलिस ने कहा है कि मामले में संदिग्धों की गिरफ्तारी प्राथमिकता है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed