फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News Laborer dies under suspicious circumstances was addicted to drinking alcohol

Begusarai News: मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत, शराब पीने का था आदी

Sat, 06 Jul 2024 12:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 Jul 2024 12:39 PM IST
सार

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर सब को आनन-फानन में कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
Begusarai News Laborer dies under suspicious circumstances was addicted to drinking alcohol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में एक मजदूर की अचानक संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों का कहना है कि अत्यधिक महुआ शराब पीने से मौत हो गई है। वहीं, इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। यह पूरा मामला छौड़ाही थाना क्षेत्र के सीहमा पंचायत के छक्कन टोला के समीप की है।

विज्ञापन


मृतक व्यक्ति की पहचान समस्तीपुर जिला अंतर्गत रोसरा थाना क्षेत्र के हनुमान नगर वार्ड नंबर 11 के रहने वाले जगदीश दास के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतक के पुत्र दीपक दास ने बताया है कि वह मजदूरी करने के लिए गए थे। जब वह मजदूरी करके घर वापस आए थे। फिर थोड़ी देर के बाद वह घर से निकाल कर शराब पीने के लिए बाहर चले गए थे। दो घंटे के बाद जिसके यहां शराब पी रहे थे। उसी व्यक्ति के द्वारा सूचना दिया गया कि आपके पिता शराब पीकर बेहोश पड़ा हुआ है। जब उनके पास गए तो मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि मेरे पिता लगातार शराब पीते थे। शराब पीने के कारण ही मौत हो गई। उन्होंने बताया है कि जिस जगह इनका डेड बॉडी पड़ा हुआ था। उस जगह महुआ शराब भी पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया है कि जिस जगह उनकी मौत हुई है, उस जगह लगातार खुलेआम शराब बिक्री होती है। फिलहाल, इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। मौके पर छौड़ाही थाने के पुलिस पहुंचकर सब को आनन-फानन में कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस मौके से महुआ शराब भी बरामद किया। वहीं, इस संबंध में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है। बहरहाल, जो भी हो बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी है। लेकिन इसके बावजूद भी शराब पीने से मौत होने के बाद एक बार फिर शराबबंदी पर सवाल खड़ा होना लाजमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed