{"_id":"673da57bc12be9fdef010817","slug":"begusarai-news-after-killing-bus-driver-body-hanged-from-a-tree-incident-caused-panic-in-area-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: अपराधियों ने बस ड्राइवर की हत्या कर शव पेड़ पर टांगा, वारदात से इलाके में दहशत और तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: अपराधियों ने बस ड्राइवर की हत्या कर शव पेड़ पर टांगा, वारदात से इलाके में दहशत और तनाव
Wed, 20 Nov 2024 02:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:31 PM IST
सार
Begusarai News: पुलिस ने बताय कि मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक बार फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सिंघौल थानाक्षेत्र के उलाव डाला के पास एक बस ड्राइवर की निर्मम हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल है। मृतक की पहचान राम सुधीर महतो (पुत्र दिवंगत राजेंद्र महतो) के रूप में हुई है, जो उलाव वार्ड-3 के निवासी थे।
विज्ञापन
रात को घर से निकले, सुबह मिला शव
परिजनों के अनुसार, राम सुधीर महतो मंगलवार रात घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ समय बाद ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनका शव पास के ही पेड़ से लटका हुआ है। शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोई दुश्मनी नहीं, फिर भी हत्या क्यों?
परिजनों का कहना है कि राम सुधीर महतो की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह बस चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने किसी साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल, हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलने पर सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गांव में दहशत का माहौल
इस निर्मम हत्या के बाद गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर सजा की मांग की है।