{"_id":"68864af6db2938f527092286","slug":"begusarai-news-3-snatchers-of-gang-active-in-rajyarani-express-arrested-from-begusarai-station-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: राज्यरानी एक्सप्रेस में सक्रिय गिरोह के 3 स्नैचर बेगूसराय स्टेशन से गिरफ्तार, सोने के जेवर-मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: राज्यरानी एक्सप्रेस में सक्रिय गिरोह के 3 स्नैचर बेगूसराय स्टेशन से गिरफ्तार, सोने के जेवर-मोबाइल बरामद
Sun, 27 Jul 2025 09:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:21 PM IST
सार
Begusarai News: गिरफ्तारी के बाद स्मिता कुमारी और निभा देवी नामक दो महिला यात्रियों ने आरोपियों की पहचान की और बताया कि ये सभी गाड़ी के दरवाजे पर जानबूझकर भीड़ जमा कर उनके गले से गहने चुरा ले गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में तीन आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस से सफर करते हैं और खासकर गहने पहनकर यात्रा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में तीन स्नैचर गिरफ्तार किए गए हैं, जो ट्रेन में चढ़ने-उतरने के दौरान यात्रियों को भीड़ में घेरकर कीमती सामान और गहनों की चोरी करते थे। इनके पास से सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पकड़े गए चोर
घटना शनिवार दोपहर की है जब गाड़ी संख्या 12568 राज्यरानी एक्सप्रेस बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के क्रम में अचानक किसी ने चोर-चोर की आवाज लगाई। प्लेटफॉर्म पर मौजूद आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार और अन्य जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म 3 की उत्तर दिशा में तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर दबोच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Crime: मोबाइल के लिए छोटे बच्चे को बुरी तरह पीटा, मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की; नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और बरामदगी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहला नाम है मो. कादिर, जो बलिया जिले का रहने वाला है। उसके पास से एक सोने का ढोलना (लॉकेट) और OPPO कंपनी का स्मार्टफोन बरामद हुआ। दूसरा आरोपी है बाबू शाह उर्फ छोटू सोनी, निवासी केशावे, थाना रिफाइनरी, जिला बेगूसराय, जिसके पास से नोकिया का कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। तीसरे आरोपी मंगल साह, निवासी उजियारपुर, समस्तीपुर, के पास से हालांकि कुछ नहीं मिला, लेकिन पूछताछ में उसने एक और साथी अखिलेश साह का नाम उजागर किया, जो महिला के गहने लेकर मौके से फरार हो गया।
सीसीटीवी में कैद हुई करतूत
गिरफ्तारी के बाद स्मिता कुमारी और निभा देवी नामक दो महिला यात्रियों ने इन आरोपियों की पहचान की और बताया कि ये सभी गाड़ी के दरवाजे पर जानबूझकर भीड़ जमा कर उनके गले से गहने चुरा ले गए। सीसीटीवी फुटेज में भी इन आरोपियों को महिलाओं को घेरते और गहना चुराते साफ देखा गया है।
यह भी पढ़ें- Bihar News: पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, दो पक्षों के बीच मारपीट में 13 लोग घायल; छह गंभीर
मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी
घटना को लेकर आरपीएफ अधिकारी श्रीनिवास कुमार के लिखित आवेदन पर जीआरपी बेगूसराय में एफआईआर दर्ज की गई है। फरार आरोपी अखिलेश साह की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में आरपीएफ इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, जीआरपी थाना प्रभारी सुशील कुमार, एसआई श्रीनिवास कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।