{"_id":"688646d5e48142af700a09a5","slug":"munger-news-old-rivalry-land-dispute-took-violent-turn-13-people-injured-in-fight-between-2-sides-6-serious-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, दो पक्षों के बीच मारपीट में 13 लोग घायल; छह गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पुरानी रंजिश और जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, दो पक्षों के बीच मारपीट में 13 लोग घायल; छह गंभीर
Sun, 27 Jul 2025 09:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Jul 2025 09:03 PM IST
सार
Munger News: मुंगेर में पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें तेरह लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरी गांव में रविवार को पुरानी रंजिश और जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई भीषण मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। इनमें से छह की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
खेत जुताई को लेकर पावर टिलर बना विवाद का कारण
जानकारी के अनुसार, रामशंकर यादव और राजेश यादव के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। दो दिन पहले दोनों पक्षों में गाली-गलौज की घटना भी हुई थी। रविवार को जब एक पक्ष खेत की जुताई के लिए पावर टिलर लेकर गया, तब यह विवाद दोबारा उग्र रूप ले बैठा और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर का मोदी-नीतीश पर तीखा हमला, कहा- अगली बार वोट बच्चों के भविष्य को देखकर दीजिएगा
विज्ञापन
दोनों पक्षों से कई लोग घायल, महिलाएं और बच्चे भी शामिल
इस हिंसक झड़प में रामाशंकर यादव, वृंदावन यादव, हरिशंकर यादव और कृषक कुमार एक पक्ष से घायल हुए। जबकि राजेश यादव, मन्नू कुमार, अनीता देवी, संजय कुमार, वैष्णवी कुमारी, संजय यादव, शंकर यादव, सुंदर कुमार और निकेश कुमार दूसरे पक्ष से घायल बताए गए हैं। घायलों में महिलाएं और किशोरी भी शामिल हैं, जिससे मामले की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।
स्थानीय सहयोग से घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद रामशंकर यादव, वृंदावन यादव, शंकर यादव, अनीता देवी और मन्नू कुमार को सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें- Crime: मोबाइल के लिए छोटे बच्चे को बुरी तरह पीटा, मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की; नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
पुलिस जांच में जुटी, तनावपूर्ण माहौल
घटना की सूचना मिलते ही हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गांव में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।