{"_id":"688643170d66e5b56f0e5924","slug":"kishanganj-news-child-beaten-badly-for-mobile-tried-to-kill-by-burying-in-soil-minor-accused-arrested-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: मोबाइल के लिए छोटे बच्चे को बुरी तरह पीटा, मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की; नाबालिग आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: मोबाइल के लिए छोटे बच्चे को बुरी तरह पीटा, मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की; नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Jul 2025 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 27 Jul 2025 08:47 PM IST
सार
Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि नाबालिग आरोपी शिवकुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शुरू की जांच, पीड़ित बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिघलबैंक थाना क्षेत्र के पोठीमारी गांव में मोबाइल फोन छीनने की नीयत से 10 वर्षीय बच्चे पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने बच्चे को पहले बेरहमी से पीटा, फिर मिट्टी में दबाकर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि बच्चा किसी तरह बच निकला और अगली सुबह होश में आने पर अपने घर पहुंचा, जहां उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
शनिवार को लापता हुआ था अनुज
घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है जब अनुज कुमार, पिता टुनटुन महतो अचानक लापता हो गया था। परिवारवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को जब अनुज किसी तरह होश में आया तो घायल अवस्था में घर लौटकर उसने बताया कि शिवकुमार राम नामक युवक ने मोबाइल छीनने के प्रयास में उसे मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Bihar News: नवादा में दो धार्मिक स्थलों की मूर्तियां खंडित, इलाके में तनाव; प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन
आरोपी ने की थी पीट-पीटकर हत्या की कोशिश
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले अनुज को बुरी तरह पीटा, फिर उसे मिट्टी में दबाकर छोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो जाए। यह घटना सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घायल अनुज को पूर्णिया अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।
नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विजय कुमार राम के 16 वर्षीय बेटे शिवकुमार राम को गिरफ्तार कर लिया है। दिघलबैंक थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में SI साहबीर सिंह, पुलिसकर्मी राजेश कुमार, पंकज कुमार और झंडू सोरेन शामिल थे।
यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: प्रशांत किशोर का मोदी-नीतीश पर तीखा हमला, कहा- अगली बार वोट बच्चों के भविष्य को देखकर दीजिएगा
घटनास्थल पर पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि
घटना की जानकारी मिलते ही करआमौनी पंचायत के मुखिया अब्दुल मजीद और सरपंच मनोज गिरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसे जघन्य अपराध दोबारा न हों।