{"_id":"67000b1f7c841eed350c0075","slug":"begusarai-murder-of-orchestra-dancer-who-danced-in-guise-of-a-girl-revealed-four-accused-arrested-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: बेगूसराय में लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: बेगूसराय में लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Fri, 04 Oct 2024 09:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 04 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
Begusarai Crime: बेगूसराय में लड़की के भेष में डांस करने वाले ऑर्केस्ट्रा डांसर की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि हत्या ब्लैकमेलिंग को लेकर की है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में पुलिस ने चर्चित ऑर्केस्ट्रा डांसर राजेश पासवान उर्फ डिंपल की हत्या का मामला सुलझा लिया है। इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी नेहा कुमारी ने इस हत्याकांड का खुलासा कर बताया कि मृतक डिंपल, जो आर्केस्ट्रा में लड़की के भेष में डांस करता था, की हत्या प्रिंस कुमार और उसके तीन दोस्तों ने मिलकर की थी।
विज्ञापन
ये था हत्या का कारण
जानकारी के मुताबिक, राजेश पासवान उर्फ डिंपल और प्रिंस कुमार के बीच दोस्ती के बाद डिंपल ने प्रिंस का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसने वीडियो के जरिए प्रिंस को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डिंपल बार-बार प्रिंस से पैसे की मांग करता था, जिससे दोनों के बीच कई बार बहस हुई। जब प्रिंस ब्लैकमेलिंग से तंग आ गया, तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर डिंपल की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन
हत्या की साजिश और घटना
जानकारी के अनुसार, प्रिंस कुमार दो अक्तूबर को डिंपल को ऑर्केस्ट्रा के नाम पर बहला-फुसलाकर हुसैना बहियार ले गया। जहां उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर डिंपल की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, चारों ने शव को बहियार में फेंक दिया। जब हुसैना बहियार में एक अज्ञात शव मिला, तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
शव की पहचान के बाद पता चला कि मृतक सिंघौल थानाक्षेत्र निवासी राजेश पासवान उर्फ डिंपल था, जो ऑर्केस्ट्रा में डांस करता था। पुलिस ने गहन जांच के बाद प्रिंस कुमार और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने अब चारों अपराधियों को जेल भेज दिया है।