फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger: Rachna Patil made new DM and Manavjeet Singh new SP

मुंगेर में बवाल: रचना पाटिल बनीं नई डीएम, मानवजीत सिंह ढिल्लों नए एसपी

Thu, 29 Oct 2020 06:32 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 29 Oct 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Munger: Rachna Patil made new DM and Manavjeet Singh  new SP
मुंगेर की नई डीएम रचना पाटिल और एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के मुंगेर में बवाल के बाद चुनाव आयोग ने जिला कलेक्टर राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को हटा दिया था। अब यहां नए डीएम और एसपी की तैनाती कर दी गई है। रचना सिंह को मुंगेर का नया डीएम और मानवजीत सिंह ढिल्लों को नया एसपी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि रचना पाटिल अभी तक पटना में सहकारिता विभाग में सहयोग समितियों के निबंधक पद पर सेवा दे रही थीं। इस संबंध में जारी एक अधिसूचना के मुताबिक उन्हें मुंगेर का जिला दंडाधिकारी भी नियुक्त किया गया है। पाटिल अगले आदेश तक बंदोबस्त पदाधिकारी, मुंगेर के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगी।
विज्ञापन


वहीं, मानवजीत सिंह ढिल्लों अभी तक पटना में पुलिस अधीक्षक (विशेष कार्य बल) के पद पर तैनात थे। इस संबंध में बिहार सरकार की ओर से जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि अभी तक मुंगेर में तैनात लिपि सिंह को बिहार पुलिस मुख्यालय पटना भेजे जाने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या है पूरा मामला 

बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले में सोमवार रात देवी दुर्गा की मूर्ति विर्सजन को लेकर झड़प हो गई थी। इस दौरान कथित तौर पर हुई पुलिस गोलीबारी में एक युवक की मौत को लेकर गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित शहर में अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ की गई और वाहनों को आग लगा दी गई थी।

इस घटना के खिलाफ गुरुवार को स्थानीय लोगों ने किला क्षेत्र स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पथराव किया और एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। किला क्षेत्र में ही स्थित अनुमंडल अधिकारी के गोपनीय शाखा में तोड़फोड़ की गई। भीड़ ने मुफस्सिल थाना, महिला थाना, वासुदेव पुलिस चौकी, पूरबसराय थाने में तोड़फोड़ और आगजनी की।



इस घटना को लेकर निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी राजेश मीणा और पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। अपर निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोग ने मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा एओ को पूरी घटना की जांच करने का आदेश दिया है। 

आरोप: पुलिस की गोली से हुई युवक की मौत

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले मुंगेर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय चौक पर सोमवार देर रात देवी दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई गोलीबारी और पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से की गई गोलीबारी में 20 साल के एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बारे में मुंगेर के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कहा था कि वह भीड़ के बीच से किसी के द्वारा चलाई गई गोली से मारा गया था।

वहीं, पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने इस घटना को लेकर कहा था, 'कुछ असामाजिक तत्वों ने दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान पथराव किया, जिसमें 20 जवान घायल हो गए। भीड़ की तरफ से गोलीबारी भी की गई जिसमें दुर्भाग्य से एक व्यक्ति की मौत हो गई।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed