फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mukhia's husband entered house and beat women in Motihari, five injured; Then set fire to bathan

Bihar News: मुखिया पति ने घर पर चढ़कर महिलाओं को पीटा, पांच लोग घायल; फिर बथान में आग लगाकर हुआ फरार

Sun, 03 Sep 2023 03:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 03 Sep 2023 03:55 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी से एक गांव के मुखिया के पति द्वारा दबंगई दिखाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुखिया पति ने एक ग्रामीण के घर घुसकर महिलाओं से मारपीट की। फिर बथान में आग लगाकर फरार हो गया। पुलिस ने इसे आपसी विवाद बताते हुए मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन
Mukhia's husband entered house and beat women in Motihari, five injured; Then set fire to bathan
बथान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक मुखिया पति पर दबंगई का आरोप लगा है। मुखिया पति ने अपने परिजन और समर्थकों के साथ पीड़ित के घर पर चढ़ कर मारपीट की और बथान में आग लगा कर फरार हो गया। यह घटना तुरकौलिया प्रखंड के बिजुलपुर टिकुलिया गांव की है।

विज्ञापन


घटना को लेकर पीड़ित राधेश्याम सहनी ने बताया कि दस रोज पहले  बिजुलपुर पंचायत के मुखिया पति रमेश सहनी के भतीजे नेता सहनी की बाइक से टक्कर लग गई। उसके बाद थाने में आवेदन देने गए तो मुखिया पति द्वारा आवेदन में बाइक का जिक्र न करने का दबाव डाला गया। मैंने इस बात को नहीं माना, जिस पर उसने धमकी दी कि देख लेंगे। उसकी शिकायत तुरकौलिया थाने में भी की। लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


रात में घर पर चढ़ कर घटना को दिया अंजाम
पीड़ित राधेश्याम सहनी ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे मुखिया पति रमेश सहनी, अपने बेटे, भतीजे और अपने समर्थकों के साथ घर पर चढ़ गया। फिर महिलाओं के साथ मारपीट की, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद सभी दरवाजे पर बने बथान में आग लगा कर फरार हो गए। वहीं, धमकी दी कि अगर इलाज कराने के लिए बाहर निकला तो और पिटाई करेंगे, जिसके कारण डर से सभी लोग घर में ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने बताया कि हमले के बाद डायल 112 की पुलिस को फोन किया। काफी देर बाद गाड़ी आई और उसमें सवार जवान मुखिया का ही पक्ष ले रहे थे। जब वीडियो बनाना शुरू किया तो उन लोगों ने विरोध किया। साथ ही घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचाए बिना वहां से चले गए।


थानाध्यक्ष ने सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद
तुरकौलिया थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली। वैसे ही गस्ती गाड़ी को भेजा गया। दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा है। पुलिस पर पक्षपात के आरोप पर थानाध्यक्ष ने कहा कि सब बेबुनियाद है। कोई थाने पर नहीं आया था। मामले का जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed