फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muder of jeweler in patna

पटना में रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलर की हत्या

Sun, 17 Jan 2016 01:48 AM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
muder of  jeweler in patna

बिहार में इंजीनियरों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को फिर ऐसी ही एक और वारदात सामने आ गई। पटना में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की सुबह रंगदारी नहीं देने पर एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे सुल्तान गिरोह के शूटर ब्रजेश शर्मा का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजापुर पुल स्थित सोनाली ज्वेलर्स के मालिक रविकांत प्रसाद को अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं और फरार हो गए।
विज्ञापन


रविकांत शहर के बहुत बड़े ज्वेलर नहीं थे, फिर भी इस हत्या ने राजधानी को कंपा दिया है। आसपास के लोग रविकांत को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया

muder of  jeweler in patna

बताया जा रहा है कि रविकांत से तीन महीने पहले एक अपराधी गिरोह ने रंगदारी मांगी थी। इसके बाद से उनको निरंतर धमकियां मिल रही थीं। परिजनों ने बताया कि इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

हालांकि पटना के एसएसपी मनु महराज ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है।

पुलिस शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed