पटना में रंगदारी नहीं देने पर ज्वेलर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में इंजीनियरों की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को फिर ऐसी ही एक और वारदात सामने आ गई। पटना में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की सुबह रंगदारी नहीं देने पर एक ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के पीछे सुल्तान गिरोह के शूटर ब्रजेश शर्मा का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राजापुर पुल स्थित सोनाली ज्वेलर्स के मालिक रविकांत प्रसाद को अपराधियों ने उनकी दुकान में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं और फरार हो गए।
रविकांत शहर के बहुत बड़े ज्वेलर नहीं थे, फिर भी इस हत्या ने राजधानी को कंपा दिया है। आसपास के लोग रविकांत को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया
बताया जा रहा है कि रविकांत से तीन महीने पहले एक अपराधी गिरोह ने रंगदारी
मांगी थी। इसके बाद से उनको निरंतर धमकियां मिल रही थीं। परिजनों ने बताया
कि इसके बारे में पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से
नहीं लिया।
हालांकि पटना के एसएसपी मनु महराज ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई
सूचना नहीं थी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है।
पुलिस
शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर उतर
गए हैं और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।