{"_id":"61bfe9f65e75f3591804edd2","slug":"mother-son-health-down-during-4-days-fast-for-repolling-in-village-in-siwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: चुनाव हारने के बाद अनशन पर बैठे मां-बेटे की तबीयत बिगड़ी, फिर से मतदान कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: चुनाव हारने के बाद अनशन पर बैठे मां-बेटे की तबीयत बिगड़ी, फिर से मतदान कराने की मांग
Mon, 20 Dec 2021 07:57 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 20 Dec 2021 07:57 AM IST
सार
तीयर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी गायत्री देवी, पंचायत में दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर दरौली प्रखंड मुख्यालय में अपने बेटे अमित सिंह के साथ पिछले 4 दिनों से अनशन पर बैठी हुई हैं।
विज्ञापन
बिहार पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवान में फिर से मतदान कराने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे मां-बेटे की तबीयत बिगड़ गई। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उनकी मां को निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार वोटों से मुखिया का चुनाव हार जाने के बाद मां-बेटे ने फिर से चुनाव कराने की मांग की, लेकिन दोनों की मांग को ठुकरा दिया गया। जिसके बाद दोनों दरौली प्रखंड मुख्यालय में चार दिन से अनशन पर बैठे हुए थे।
विज्ञापन
पिछले इसी महीने 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव के 11वें चरण में सिवान के दरौली प्रखंड में मतदान के बाद 14 दिसम्बर को शहर के डायट भवन में मतगणना हुई थी। जहां मात्र 4 वोटों के अंतर से हारी तीयर पंचायत की मुखिया प्रत्याशी गायत्री देवी चुनाव हार गई हैं। 12 दिसंबर को पंचायत चुनाव के 11वें चरण में सिवान के दरौली प्रखंड में मतदान के बाद 14 दिसबंर को शहर के डायट भवन में मतगणना हुई थी। जहां मात्र 4 वोटों के अंतर से हार गई। जिसके बाद गायत्री देवी और उनके बेटे दोनों ने पंचायत में फिर से मतदान कराने की मांग की, लेकिन प्रशासन द्वारा उनकी मांग नहीं मानी गई, जिसके बाद दोनों ने प्रखंड कार्यालय में ही भूख हड़ताल शुरू कर दी। पिछले चार दिन से दोनों अनशन पर बैठे हुए हैं। बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी बीच दोनों की तबीयत खराब हो गई है।
विज्ञापन
धरना स्थल पर एक दिन भी नहीं पहुंचा प्रशासन
प्राप्त जानकारी के अनुसार,रविवार की शाम आमरण अनशन पर बैठे मां-बेटे के सीने में दर्द होने लगा, लेकिन फिर भी कोई प्रशासन का कोई पूछने तक नहीं आया और ना ही कोई मेडिकल टीम पहुंची, जिसके बाद दोनों की तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई। वहीं के स्थानीय लोग दोनों को अलग अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल दोनों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन