वाजपेयी को संघी और फासिस्ट बताने वाले प्रोफेसर पर हमला, अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर टिप्पणी की जिसकी वजह से कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। फेसबुक अकाउंट पर वाजपेयी को लेकर टिप्पणी करने से आहत लोगों ने उनपर हमला किया जिसमे वह घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को घटी।
मोतिहारी के महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के प्रोफेसर संजय कुमार जब अपने घर पर कुछ काम कर रहे थे तभी उनपर 4-5 लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों का आरोप था कि प्रोफेसर द्वारा फेसबुक अकाउंट पर अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ लिखे गए अभद्र शब्दों की वजह से उन्हें आघात पहुंचा है। वहीं प्रोफेसर ने इस हमले का आरोप कुलपति अरविंद अग्रवाल पर लगाया है।
प्रोफेसर संजय कुमार का कहना है कि उन्होंने थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई असंसदीय शब्द का प्रयोग नहीं किया है। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग मुझे वीसी (कुलपति) के खिलाफ बोलने की वजह से निशाना साध रहे हैं और यह एक बहाना है।' उनका आरोप है कि हमलावर कुलपति के गुर्गे हैं।
कुमार ने कहा कि हमला करने वाले कुलपति के करीबी लोग हैं। जिन्हें कुलपति ने रैगिंग कमेटी में शामिल किया हुआ है। यह पूर्व के आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाने की वजह से उन्हें धमकी देते रहे हैं और आज फेसबुक टिप्पणी को बहाना बनाकर उनपर हमला किया गया है।
Bihar: Sanjay Kumar, a Professor at the Mahatma Gandhi Central University in Motihari, thrashed by a mob yesterday allegedly for sharing an FB post critical of #AtalBihariVajpayee. Says 'Some elements have been targeting me for speaking against the VC and this was another excuse' pic.twitter.com/6hMpM9d8gq
— ANI (@ANI) August 18, 2018