{"_id":"60f1deca10bf3f240c127950","slug":"mlas-will-not-be-able-to-go-to-the-monsoon-session-of-the-bihar-assembly-without-getting-corona-vaccinated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बिना टीका लगवाए विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बिना टीका लगवाए विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले सकेंगे विधायक
Sat, 17 Jul 2021 01:02 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 17 Jul 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि कोविड का टीका नहीं लगवाने वाले विधायकों को मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
राज्य में विधानसभा का सत्र 26 जुलाई से शुरू हो रहा है और 30 जुलाई तक चलेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने मीडिया को बताया, ऐसे विधायकों को मानसून सत्र में सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी जिन्होंने कोविड-19 का टीका नहीं लगवाया है। सदन में आने वाले सभी विधायकों के लिए टीकाकरण आवश्यक है।
विज्ञापन
हालांकि, उन्होंने कहा कि मेडिकल आधार पर कुछ सदस्यों को छूट दी जा सकती है। ऐसे विधायक जो कोरोना वायरस से संक्रमित होने के साथ स्वस्थ हो चुके हैं और जिन्हे उनके डॉक्टरों ने कुछ समय बाद टीका लगवाने की सलाह दी है, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। अध्यक्ष ने कहा, उनके अलावा मेडिकल कारणों से टीका नहीं लगवाने वालों को भी सत्र में शामिल होने दिया जाएगा।
विज्ञापन